GT vs RCB, IPL 2026 Final Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस की टीम अपने घरेलू मैदान पर दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 Final Toss Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का फाइनल मुकाबला आज यानी 31 मई को गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 में जीत हासिल कर सीधे फाइनल का टिकट कटाया था. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि जीतने वाली टीम आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RCB vs GT, TATA IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रचेगी इतिहास या गुजरात दोहराएगी 2022 का कमाल? जानिए लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने का रिकॉर्ड किसके नाम

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. ये मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन किया है. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी बेहतरीन लय में नजर आ रही है और क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर आत्मविश्वास से भरपूर है.

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (GT vs RCB Head To Head)

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 मैचों में जीत मिली है. जबकि, गुजरात टाइटंस की टीम 4 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 और गुजरात टाइटंस ने 1 मुकाबले में जीत दर्ज की है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराया था. ऐसे में टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी. बल्लेबाजी में विराट कोहली, रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, जितेश शर्मा और टिम डेविड मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था. टीम घरेलू मैदान पर खेलने का पूरा फायदा उठाना चाहेगी. बल्लेबाजी में साई सुदर्शन और शुभमन गिल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 31 मई को गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर लाल और काली मिट्टी की अलग-अलग पिचें मौजूद हैं. लाल मिट्टी की पिच तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद देती है, जबकि काली मिट्टी की पिच पर स्पिनरों को अधिक सहायता मिलती है. हालांकि, बल्लेबाजों को भी यहां रन बनाने में ज्यादा परेशानी नहीं होती. इस मैदान पर आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर 177 रन रहा है.

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में कौन होगा टॉस का बॉस? (GT vs RCB Toss Winner Prediction)

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए कुल 9 मुकाबलों में गुजरात टाइटंस ने 5 बार टॉस जीता है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 4 मुकाबलों में टॉस अपने नाम किया है. आज के मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम टॉस जीत सकती है. हमारी टॉस की भविष्यवाणी पिछले टॉस परिणामों और घरेलू परिस्थितियों के आधार पर की गई है. टॉस कौन जीतेगा, यह तय करने के लिए गहन अध्ययन किया गया है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs RCB Final Match Playing Prediction)

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, साई किशोर, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम डार.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now