Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से एक दर्जन लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती, फूड सेफ्टी पर उठे सवाल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और खाने के सैंपल भी लिए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि फूड प्वाइजनिंग की असली वजह क्या थी. इस घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बाहर का खाना खाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और संदिग्ध खाने से बचें.
Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मोमोज खाने के बाद करीब एक दर्जन लोग बीमार पड़ गए. सभी लोगों को उल्टी, पेट दर्द, सिर दर्द और बुखार जैसी शिकायतें होने लगीं, जिसके बाद उन्हें तुरंत दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल सभी का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है. Momos Viral Video: मोमोज के अंदर से निकले कई जिंदा केकड़े, नजारा देख लोगों ने पकड़ लिया अपना माथा
मिली जानकारी के अनुसार, बीमार हुए लोग दो अलग-अलग परिवारों से हैं, जिन्होंने दादरी तहसील के पास स्थित एक ही मोमोज की दुकान से खाना खरीदा था. मोमोज खाने के कुछ ही समय बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस दुकान से मोमोज खरीदे गए थे, वहां साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा के मानकों का ठीक से पालन नहीं किया जा रहा था. घटना के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.