दुनियाभर में T20 लीग का बड़े पैमाने पर खेला जाना इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए खतरा: डुप्लेसिस

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस का मानना है कि दुनिया भर में टी20 लीग का बड़े पैमाने पर खेला जाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए बड़ा खतरा है. डुप्लेसिस ने कहा कि प्रशासकों को लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच संतुलन बनाना होगा.

फॉफ डु प्लेसिस (Photo Credits: IANS)

अबुधाबी, छह जून: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis) का मानना है कि दुनिया भर में टी20 लीग का बड़े पैमाने पर खेला जाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए बड़ा खतरा है. डुप्लेसिस ने कहा कि प्रशासकों को लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच संतुलन बनाना होगा. भारतीय क्रिकेटरों ने पृथकवास के तीसरे दिन व्यक्तिगत अभ्यास शुरू किये

डुप्लेसिस ने पाकिस्तान सुपर लीग से पहले आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘टी20 लीग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को खतरा हैं. साल दर साल लीग की ताकत बढ़ रही है और बेशक शुरुआत में भले ही दुनिया भर में सिर्फ दो लीग थी और अब साल में चार, पांच, छह, सात लीग हो रही हैं. लीग मजबूत होती जा रही हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि भविष्य में आप यह देखने का प्रयास करें कि दोनों का अस्तित्व एक साथ कैसे संभव हो क्योंकि भविष्य में यह विकल्प हो सकता है और फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को असली खतरा होगा.’’

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट