ग्लोबल T20 में टोरंटो नेशनल्स के लिए खेलेंगे युवराज सिंह
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) कनाडा ग्लोबल T20 लीग में टोरंटो नेशनल्स टीम के लिए खेलेंगे. टोरंटो टीम ने ट्वीटर के माध्यम से युवराज के अपने साथ जुड़ने की घोषणा की.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) कनाडा ग्लोबल T20 लीग में टोरंटो नेशनल्स टीम के लिए खेलेंगे. टोरंटो टीम ने ट्वीटर के माध्यम से युवराज के अपने साथ जुड़ने की घोषणा की.
लीग के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर लिखा गया है, "टोरंटो नेशनल्स ने ग्लोबल T20 लीग के लिए युवराज सिंह के साथ करार किया है."युवराज ने इसी महीने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई से दुनिया भर में होने वाली पेशेवर लीग्स में खेलने की अनुमति मांगी थी.
यह भी पढ़ें- क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद युवराज सिंह करेंगे टीवी शो में एंट्री? मिल रहे हैं ऐसे ऑफर
युवाराज ने हालांकि साफ कर दिया था कि वह आईपीएल में नहीं खेलेंगे लेकिन विदेशी लीग्स में खेलने की उनकी इच्छा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2019 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).