GG W vs UP W WPL 2025 Dream11 Team Prediction: आज गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन
महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) का तीसरा मैच आज गुजरात जायंट्स महिला और यूपी वॉरियर्स महिला के बीच आज यानी 16 फरवरी को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात का यह टूर्नामेंट में दूसरा मैच होगा.
Gujarat Giants Women vs UP Warriorz Women 3rd Match, WPL 2025 Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) का तीसरा मैच आज गुजरात जायंट्स महिला और यूपी वॉरियर्स महिला के बीच आज यानी 16 फरवरी को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात का यह टूर्नामेंट में दूसरा मैच होगा. पहले मैच में गुजरात जायंट्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के हाथों में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. अब हालांकि एश्ले गार्डनर की अगुवाई में गुजरात इ कोशिश अपने दूसरे मैच को जीतकर 2 अंक हासिल करने पर होगी. एश्ले गार्डनर ने पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी. ऐसे में फिर एक बार इन्हें उम्मीदें होंगी. वहीं डिआंड्रा डोटिन से भी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
दूसरी ओर, यूपी वॉरियर्स महिला टीम अपना सीजन का पहला मैच खेलेगी. जिमसें जीत के साथ अपना खाता खोलना चाहेंगी. दीप्ति शर्मा की अगुवाई यूपी की टीम से इस साल अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इसके अलावा चमारी अथापथु, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस और ताहलिया मैकग्राथ भी टीम का हिस्सा हैं. दोनों टीमों के बीच काटें की टक्कर देखने को मिल सकती हैं.
पिच रिपोर्ट
वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम की सतह बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन होगी और यहां काफी रन बनेंगे. दोनों टीमें इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगी क्योंकि यहां ओस पड़ने की उम्मीद है. इसके अलावा नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती हैं. हालांकि एक बार बल्लेबाज सेट हो गई तो बड़ी पारी खेल सकतीं हैं.
बेस्ट संभावित ड्रीम11 टीम
विकेटकीपर: बेथ मूनी. इसके अलावा उमा छेत्री भी है. (किसी एक के साथ भी आप जा सकतें हैं, अपनी चॉइस के अनुसार फिर उस कंडीशन में आप अपनी टीम में ऑल राउंडर अधिक शामिल कर सकेंगे)
बल्लेबाज: लौरा वोल्वार्ड्ट, हरलीन देयोल (फाली वर्मा की जगह एक गेंदबाज अधिक शामिल कर सकतें हैं)
ऑलराउंडर्स: एशले गार्डनर, चमारी अथापट्टू, ताहलिया मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैकग्राथ (अपने चॉइस के अनुसार जा सकते हैं)
गेंदबाज: साइमा ठाकोर, सोफी एक्लेस्टोन, प्रिया मिश्रा
कप्तान और उपकप्तान: हेले मैथ्यूज (कप्तान), एनाबेल सदरलैं (उपकप्तान)
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
गुजरात जायंट्स महिला: लौरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, एशले गार्डनर (कप्तान), डींड्रा डॉटिन, हरलीन देयोल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम
यूपी वॉरियर्स महिला: उमा छेत्री (विकेटकीपर), किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैकग्राथ, वृंदा दिनेश, श्वेता सहरावत, चमारी अथापट्टू, दीप्ति शर्मा (कप्तान), राजेश्वरी गायकवाड़, सोफी एक्लेस्टोन, साइमा ठाकोर
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2025 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

