GG-W vs RCB-W 13th Match Head To Head Record: आज गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, हेड टू हेड आकंड़ो पर एक नजर

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का 13वां मुकाबला गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स विमेंस टीम के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मुकाबला है, वहीं इससे पहले वाले मैच में आरसीबी ने गुजरात के खिलाफ 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी.

RCB-W vs GG-W (Photo: @RCBTweets/@wplt20)

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग 2024 (Women's Premier League 2024) के दूसरे सीजन का कारवां अब दिल्ली (Delhi) पहुंच गया है, जहां पर इस सीजन के 13वें मुकाबले में गुजरात जाएंट्स (Gujarat Giants) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम ( Arun Jaitley Stadium) में खेला जाएगा. GG-W vs RCB-W, 13th Match Pitch Report: गुजरात को हराकर आरसीबी के पास पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने का मौका, जायंट्स को पहली जीत की तलाश; जानें पिच रिपोर्ट

स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की कप्तानी में आरसीबी (RCB) ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें से आरसीबी को तीन में जहां जीत मिली तो वहीं 2 में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी तरफ गुजरात जाएंट्स टीम की टीम ने अभी तक जीत का खाता भी नहीं खोला हैं. बेथ मूनी की अगुवाई में गुजरात ने 4 मैच खेले हैं और सभी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए गुजरात को बचे सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी पड़ेगी.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का यह छठा मुकाबला है. वहीं गुजरात जायंट्स का यह पांचवां मैच है. पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम दूसरे स्थान पर काबिज है. वहीं गुजरात आखिरी स्थान पर काबिज है. अगर आज आरसीबी ये मुकाबला जाती हैं, तो वह चार जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स के बराबर आ जाएगी, लेकिन आरसीबी को दिल्ली के बेहतर नेट रन रेट को देखते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप से हटाने के लिए एक बड़ी जीत की दरकार है.

हेड टू हेड आकंड़े

गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमों के हेड टू हेड आंकड़े की बात करे तो इसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं गुजरात जायंट्स को एक मुकाबले में जीत मिली है.

इस सीजन आरसीबी की टीम ने गुजरात खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में 8 विकेट से जीत हासिल की थी. उस मैच में आरसीबी की टीम ने गुजरात को महज 107 रनों पर रोक दिया था और इसके बाद आरसीबी ने टारगेट का पीछा सिर्फ 12.3 ओवरों में कर लिया था. प्वाइंट्स टेबल में अभी आरसीबी 6 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है. आरसीबी इस मुकाबले में बड़ी जीत हासिल करती है तो उसके पास पहले नंबर की पोजीशन को हासिल करने का मौका होगा. वहीं गुजरात जाएंट्स की टीम चार मैचों में सभी में हार का सामना करते हुए अभी आखिर में है.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

आरसीबी विमेंस: स्मृति मंधाना (कप्तान), सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहेम, सिमरन बहादुर, एकता बिष्ट, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, नादिन डी क्लार्क, केट क्रॉस, दिशा कसाट, इंद्राणी रॉय, शुभा सतीश, श्रद्धा पोखरकर, श्रेयंका पाटिल.

गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), लौरा वोल्वार्ड्ट, फोबे लिचफील्ड, वेदा कृष्णमूर्ति, एश्ले गार्डनर, कैथरीन ब्राइस, तनुजा कंवर, तरन्नुम पठान, मेघना सिंह, सयाली सतघरे, डायलन हेमलता, मन्नत कश्यप, ली ताहुहु, स्नेह राणा, हरलीन देयोल, शबनम एमडी शकील, प्रिया मिश्रा, तृषा पूजिता.

Share Now

संबंधित खबरें

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Bengaluru Weather Update: बेंगलुरु में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Live Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त