भारत-इंग्लैंड ओवल टेस्ट देखने पहुंचा भगोड़ा विजय माल्या, भारत वापसी पर कहा- जज लेंगे निर्णय
माल्या को लेकर एक खबर सामने आई है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह इंग्लैंड और भारत के बीच शुरु टेस्ट सीरीज के 5वां मैच देखने के लिए वह केनिंग्टन क्रिकेट ग्राउंड पहुंचा था.
नई दिल्ली: बैंक घोटाला मामले में फरार शराब कारोबारी विजय माल्या क्रिकेट को लेकर वह किस कदर दिवाना है किसी से यह बात छिपा नहीं है. उसे जब भी मौका मिलता है वह मैच के दौरान क्रिकेट का लुत्फ उठाने के लिए स्टेडियम में पहुंच ही जाता है. माल्या को लेकर एक खबर सामने आई है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह इंग्लैंड और भारत के बीच शुरु टेस्ट सीरीज के 5वां मैच देखने के लिए वह केनिंग्टन क्रिकेट ग्राउंड पहुंचा था.
स्टेडियम में जाने को लेकर न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने एक वीडियों भी जारी किया है. जिसमें वह साफ तौर पर स्टेडियम के अंदर जाते हुए दिख रहा है. वीडियों में दिख रहा है कि वह सफेद ट्राउजर, ब्लैक कोट और काला चश्मा पहना हुआ है.
#WATCH: Vijay Mallya seen entering The Oval cricket ground in London's Kenington. The 5th test match between India and England is being played at the cricket ground. #England pic.twitter.com/NA3RQOKkRJ
— ANI (@ANI) September 7, 2018
खबरों की माने तो स्टेडिय के अंदर माल्या द्वारा प्रवेश करने के दौरान एएनआई की तरह से जो वीडियों जारी किया है उसमें विजय माल्या के पूछा जा रहा है कि आप भारत लौटना चाहेंगे तो इस पर माल्या का जबाब है कि इसका फैसला हम नहीं बल्कि जज करेंगे.ये भी पढ़े: विजय माल्या को झटका, ब्रिटेन की अदालत ने कहा- भारतीय बैंकों को चुकाओ 200,000 पाउंड
गौरतलब हो कि क्रिकेट की दिवानगी को लेकर विजय माल्या द्वारा स्टेडिम में क्रिकेट देखने जाने को लेकर यह पहला मामला नहीं है. इसके पहले 2016 में भी विजय माल्या को ओवल के इसी क्रिकेट मैदान पर देखा गया था. वह उस समय चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच देखने आया था. उस दौरान वह वहां पर मौजूद भारतीय दर्शकों ने उसके खिलाफ जमकर हूटिंग भी किया था. ज्ञात हो कि विजय माल्या भारत के कई प्रमुख बैंकों से करीब 9 हजार करोड़ रुपए का घोटाल करके फरार हो गया है. उसे भारत प्रत्यर्पण करके लाने को लेकर लंदन में उसके खिलाफ केस चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2018 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

