क्रिकेट

नए लुक में दिखे भारत के पूर्व कप्तान MS Dhoni, शिमला में मना रहे परिवार के साथ छुट्टियां

धोनी ने हाल ही में नए घोड़े खरीदे थे जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हुए. अब धोनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है जिसमें वो पहाड़ की चोटी पर वर्कआउट कर रहे हैं. साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी साइकिलिंग कर रहे हैं और उनकी बेटी जीवा भी पास में ही खड़ी होकर पहाड़ों को निहार रही हैं.

नए लुक में दिखे भारत के पूर्व कप्तान MS Dhoni, शिमला में मना रहे परिवार के साथ छुट्टियां
एमएस धोनी (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर छाए हुए है. सोशल मीडिया पर उनके नए अवतार की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. धोनी अक्सर अपने नए लुक से फैंस का दिल जीत लेते हैं. अब आईपीएल 2021 (IPL 2021) के स्थगित होने के बाद एक बार फिर वह नए अवतार में नज़र आए हैं. इस समय धोनी अपनी फैमिली के साथ हिमाचल की वादियों में छुट्टियां मना रहे हैं. MS Dhoni के घर आया नया मेहमान, नाम रखा-चेतक

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में फिलहाल लॉकडाउन के नियमों में थोड़ी छूट दी गई है. ऐसे मौके पर वे परिवार के साथ बाहर घूमने निकले. इस बीच उनके नए लुक की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जिसमें धोनी की मूछों का तांव एकदम कमांडर की तरह लग रहा है. उनका यह लुक भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं आईपीएल 2021 से पहले धोनी का मोंक भिक्षु वाला अवतार भी काफी वायरल हुआ था.

वर्कआउट करते नजर आए धोनी

धोनी ने हाल ही में नए घोड़े खरीदे थे जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हुए. अब धोनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है जिसमें वो पहाड़ की चोटी पर वर्कआउट कर रहे हैं. साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी साइकिलिंग कर रहे हैं और उनकी बेटी जीवा भी पास में ही खड़ी होकर पहाड़ों को निहार रही हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

धोनी ने इस दौरान हिमाचल की ट्रेडिशनल टोपी भी पहनीं. जिसे कुल्लु टोपी भी कहा जाता है. साथ गले में गमछा डाले वह बिलकुल हिमाचली ही लग रहे हैं.

आईपीएल 2021 मई में स्थगित होने के बाद एमएस धोनी अपने परिवार के साथ पहले रांची और अब शिमला में है. धोनी सितंबर में एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर दिखेंगे. आईपीएल 2021 का दूसरा राउंड यूएई में 19 सितंबर से शुरू होगा. बता दें धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स 7 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2021 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).