How To Watch NEP vs WI 2nd T20I 2025 Live Streaming: जानिए कब, कहां और कैसे देखें वेस्टइंडीज बनाम नेपाल दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण

नेपाल बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20I की स्ट्रीमिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट प्रेमी FanCode ऐप और वेबसाइट के जरिए इस मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग अनुभव ले सकते हैं. ऑनलाइन दर्शक पूरे मैच की हर बॉल का रोमांच उसी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे और टीमों के प्रदर्शन का लाइव आनंद उठा सकते हैं.

वेस्टइंडीज बनाम नेपाल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Where To Watch Nepal National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Live Telecast: नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच ऐतिहासिक टी20I सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 सितंबर (सोमवार) को यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जाएगा. पहला मैच नेपाल के क्रिकेट इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ, जब रोहित पौडेल की कप्तानी वाली टीम ने ICC पूर्ण सदस्य वेस्टइंडीज को 19 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. पहले मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, जिसके बाद नेपाल ने शुरू में दो विकेट गंवाए, लेकिन कप्तान रोहित पौडेल (38 रन) और कुशल मल्ला (30 रन) ने 58 रन की साझेदारी से पारी संभाली. गुलशन झा और दीपेंद्र सिंह ऐरी की छोटी-छोटी पारियों द्वारा नेपाल का स्कोर 148/8 तक पहुंचा. वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर (4/20) और डेब्यू करने वाले नाविन बिडाईसी (3/29) सबसे सफल गेंदबाज रहे. दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज करेगी वापसी या नेपाल रचेगी इतिहास? जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, Key प्लेयर्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम कभी लय में नहीं आ पाई. टॉप और मिडल ऑर्डर बुरी तरह लड़खड़ा गया। नेपाल के भर्टेल और पौडेल ने निर्णायक मौकों पर विकेट चटकाए. फैबियन एलन (19 रन) और कप्तान अकील होसेन (18 रन) की कोशिशों के बावजूद कैरेबियाई टीम 129/9 पर ही सिमट गई और नेपाल की टीम ने इतिहास रच दिया. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए पारंपरिक रूप से मददगार रही है. छोटे बॉउंड्री पर बड़े शॉट लगाना आसान रहता है, लेकिन बीच के ओवरों में स्पिनर मैच का पासा पलट सकते हैं.

नेपाल बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20I 2025 कब और कहां खेला जाएगा?

नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20I सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 सितंबर (सोमवार) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 08:00 बजे से खेला जाएगा.

नेपाल बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20I का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में नेपाल बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20I मैच का प्रसारण अधिकार FanCode के पास है. जिसके कारण क्रिकेट फैंस इस मैच का कोई टेलीविजन प्रसारण भारत में उपलब्ध नहीं होगा, इसलिए लाइव देखने के लिए फैंस को FanCode का ही सहारा लेना होगा.

नेपाल बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20I की डिजिटल स्ट्रीमिंग डिटेल्स कैसे देखें?

नेपाल बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20I की स्ट्रीमिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट प्रेमी FanCode ऐप और वेबसाइट के जरिए इस मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग अनुभव ले सकते हैं. ऑनलाइन दर्शक पूरे मैच की हर बॉल का रोमांच उसी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे और टीमों के प्रदर्शन का लाइव आनंद उठा सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 Rankings: क्या टी20 वर्ल्ड कप जीतने या हारने से बदलती है टीमों की रैंकिंग? जानिए टूर्नामेंट के बाद मौजूदा स्थिति

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\