Fiji vs Vanuatu Cricket Match Scorecard, ICC Mens T20 World Cup Sub Regional East Asia-Pacific Qualifier A: वानुअतु ने फिजी को 36 रनों से हराकर दर्ज की पहली जीत, विलियमसिंग नालिसा ने झटके 6 विकेट
आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप सब रीजनल ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वॉलिफिएर ए का दूसरा मैच फिजी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वानुअतु राष्ट्रीय क्रिकेट टीम राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Fiji National Cricket Team vs Vanuatu National Cricket Team) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मैच एपिया के ओवल थिएटर नंबर 2 स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वानुअतु ने 36 रनों से जीत दर्ज की.
Fiji vs Vanuatu Cricket Match Scorecard, ICC Mens T20 World Cup Sub Regional East Asia-Pacific Qualifier A: आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप सब रीजनल ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वॉलिफिएर ए का चौथा मैच फिजी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वानुअतु राष्ट्रीय क्रिकेट टीम राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Fiji National Cricket Team vs Vanuatu National Cricket Team) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मैच एपिया के ओवल थिएटर नंबर 2 स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वानुअतु ने 36 रनों से जीत दर्ज की. इसी जीत के साथ वानुअतु ने अपनी पहली जीत दर्ज की. वहीं फिजी को दूसरी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में फिजी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. यह भी पढें: Samoa vs Cook Islands Cricket Match Scorecard, ICC Mens T20 World Cup Sub Regional East Asia-Pacific Qualifier A: कुक आइलैंड्स ने समोआ को एकतरफा मैच में 7 विकेट से हराया, ऑस्कर टेलर ने चटकाए 3 विकेट
पहले बल्लेबाजी करते हुए वानुअतु की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 157 रन बनाए. वानुअतु की तरफ से एंड्रयू मैन्सले ने शानदार पारी खेली. एंड्रयू मैन्सले ने 50 गेंदों में 8 चौके और दो छक्के की मदद से 82 रन ठोके। वहीं जूनियर कल्टापौ ने 32 गेंदों में नाबाद 31 रनों की धीमी पारी खेली. इसके अलावा कप्तान जोशुआ रस ने एक मात्र एक रन बनाए. इसके अलावा सलामी बल्लेबाज नलिन निपिको ने 23 रन और वोमेजो वोटु ने 10 रन बनाए. वहीं जोएल मोआला, पेनी चुड़ैल और पेनी कोटोइसुवा को एक-एक मिले.
158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए फिजी की 20 ओवर में 9 विकेट 121 रन ही बना सकी. फिजी की तरफ से कप्तान पेनी वुनिवाका ने 21 गेंदों में 30 रन बनाए और जोसिया कामा ने 10 गेंदों में 24 रन बनाए. जिसमें तीन छक्के जड़े. बाकि टीम और कोई भी बल्लेबाज एक बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहा. वहीं वानुअतु की तरफ से विलियमसिंग नालिसा ने 4 ओवर में 16 रन देकर 6 विकेट चटकाए. इसके अलावा नलिन निपिको, टिम कटलर और वोमेजो वोटु एक-एक विकेट मिले. इस जीत के साथ वानुअतु ने आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप सब रीजनल ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वॉलिफिएर ए अंक तालिका में तीसरे स्थान पहुंच गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2024 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

