वर्ल्ड कप से पहले कैप्टन कोहली और पंत के बीच हुई नोकझोंक, देखें वीडियो

भारतीय कप्तान विराट कोहली रविवार से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप से ठीक पहले विकेटकीपर ऋषभ पंत को मजाकिया अंदाज में उकसाते हुए नजर आए हैं. पंत जो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान है उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल क्वालीफायर-2 में हार झेलनी पड़ी, जिसके चलते वह थोड़े उदास हो गए.

विराट कोहली और ऋषभ पंत (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 15 अक्टूबर: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) रविवार से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप से ठीक पहले विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को मजाकिया अंदाज में उकसाते हुए नजर आए हैं. पंत जो दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान है उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल क्वालीफायर-2 में हार झेलनी पड़ी, जिसके चलते वह थोड़े उदास हो गए. टी20 के अधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्टस ने एक वीडियो जारी किया जिसमें कप्तान कोहली पंत के आत्मविश्वास को बढ़ाते नजर आ रहे हैं और यह कहते नजर आ रहे है कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद भारतीय टीम को कोई विकेटकीपर नहीं मिला, जो छक्का लगाकर वर्ल्ड कप जीता सके.

पंत ने अपने बल्लेबाजी के बारे में बता रहे थे तभी कोहली ने उन्हें याद दिलाया की उनके पास काफी विकेटकीपर और कहा कि आपको विकेटकीपिंग पर ध्यान देने की जरुरत है. कोहली ने कहा, मैच में हम ज्यादा छक्के लगाएंगे, तभी मैच जीत पाएंगे. ऋषभ ने जबाव देते हुए कहा, भाईया आप चिंता मत कीजिए मैं हर रोज प्रैक्टिस कर रहा हूं. ये मत भूलिए कि भारत के एक विकेटकीपर ने ही छक्का लगाकर मैच जिताया था.

यह भी पढ़ें- ICC T20 World Cup 2021: इस दिग्गज खिलाड़ी ने विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाजी को लेकर दी ये खास सलाह, यहां पढ़ें पूरी खबर

इस पर कोहली ने जवाब देते हुए कहा, कि पर भारत को धोनी जैसा विकेटकीपर अभी तक मिला नहीं. भारत को 18 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाभ दो अभ्यास मैच खेलने है जिसके बाद भारत 24 अक्टूबर को अपनी टी20 विश्व कप की अभीयान को पाकिस्तान के खिलाफ शुरु करेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े