Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, कोल मैककोन्ची और रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 170 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने महज 12.5 ओवर एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने सबसे ज्यादा नाबाद 100 रनों की धुआंधार पारी खेली.

फिन एलन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज यानी 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मैच को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के कंधों पर थे. यह भी पढ़ें: South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से स्टार आलराउंडर मार्को जानसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 55 रनों की शानदार पारी खेली.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, कोल मैककोन्ची और रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 170 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने महज 12.5 ओवर एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने सबसे ज्यादा नाबाद 100 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान फिन एलन ने महज 33 गेंदों पर 10 चौके और आठ छक्के लगाए. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा एक विकेट अपने नाम किए.

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन से पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व घातक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था. क्रिस गेल ने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों का सामना कर शतक लगाया था. इस मामले में दूसरे पायदान पर संयुक्त रूप से हैरी ब्रूक और क्रिस गेल हैं. दोनों 50 गेंदों पर शतक लगा चुके हैं. फिन एलन ने मैच में 10 चौके और 8 छक्के लगाए. इस दौरान फिन एलन की स्ट्राइक रेट 303.03 की रही. फिन एलन ने टिम सेफर्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी निभाई.

टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में पहला शतक

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में फिन एलन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. फिन एलन से पहले सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान ने बनाया था. तिलकरत्ने दिलशान ने साल 2009 के सेमीफाइनल मुकाबले में नाबाद 96 रन की पारी खेली थी. पूर्व भारतीय दिग्गज विराट कोहली इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. विराट कोहली ने साल 2016 के सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ नाबाद 89 रन बनाए थे.

रन चेज करते हुए फिन एलन ने जड़ा चौथा शतक

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में रन चेज करते हुए फिन एलन ने चौथा शतक लगाया. उनसे पहले हैरी ब्रूक, पथुम निसांका, क्रिस गेल और एलेक्स हेल्स ये कारनामा कर चुके हैं. ब्रूक (बनाम पाकिस्तान) और निसांका (बनाम ऑस्ट्रेलिया) ने इसी सीजन में ये कारनाम किया है. गेल ने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाया था. हेल्स ने साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाया था.

फिन एलन ने ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

टेस्ट खेलने वाले देशों में फिन एलन सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. फिन एलन ने डेविड मिलर और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है. डेविड मिलर ने साल 2017 में बाग्लादेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था. रोहित शर्मा के बल्ले से इतने ही गेंदों में साल 2017 में शतक निकला था. फिन एलन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ईडन गार्डन के मैदान पर शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने हैं. फिन एलन ने संजू सैमसन (नाबाद 97 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा है.

कुछ ऐसा रहा है फिन एलन का टी20 इंटरनेशनल करियर

फिन एलन ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2021 में खेला था. फिन एलन ने अब तक 61 मुकाबले खेले हैं और इसकी 60 पारियों में 29.01 की औसत और 171.04 की स्ट्राइक रेट से 1,654 रन बनाने में सफल रहे हैं. फिन एलन के बल्ले से तीन शतक और सात अर्धशतक निकले हैं. फिन एलन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 137 रन रहा है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में फिन एलन ने 17 मैच की 16 पारियों में 29.92 की औसत से 419 रन बनाए हैं.

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\