पाकिस्तान को इस तरह सेमीफाइनल में पहुंचा रहा है ये फैन, अजीबोगरीब लॉजिक जानकर हंसने पर हो जाएंगे मजबूर, देखें वीडियो

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का लीग स्टेज जल्द ही खत्म होने जा रहा है. पाकिस्तान का अंतिम चार में पहुंच पाना लगभग नामुमकिन सा लग रहा है.एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का तरीका बता रहा है. उसका अजीबोगरीब लॉजिक जानकर आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.

पाकिस्तान को इस तरह सेमीफाइनल में पहुंचा रहा है ये फैन (Photo Credits: Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) का लीग स्टेज जल्द ही खत्म होने जा रहा है. जहां भारत की टीम सेमीफाइनल्स में प्रवेश कर चुकी हैं, वहीं पाकिस्तान (Pakistan) का अंतिम चार में पहुंच पाना लगभग नामुमकिन सा लग रहा है. पाकिस्तानी फैन्स इस बात से बेहद निराश है मगर उन्होंने अभी भी हिम्मत नहीं हारी है. एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पाकिस्तान के सेमीफाइनल में  पहुंचने का तरीका बता रहा है. उसका अजीबोगरीब लॉजिक जानकर आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.

पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में प्रवेश करना है तो उसे बांग्लादेश को एक असंभव से दिखने वाले फांसले से हराना होगा. वीडियो में फैन कहता है कि अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 370 या 380 रन का लक्ष्य रखता है और फिर बांग्लादेश की टीम बैटिंग करने से मना कर दें तो पाकिस्तान की सेमीफाइनल में एंट्री हो जाएगी. एक  नजर डालिए इस वीडियो पर:-

यह भी पढ़ें:- ICC CWC 2019 Semi-Finals: पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो इतने रनों से पछाड़ना पड़ेगा बांग्लादेश को

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने 8 मैच खेले हैं और वह 9 अंको के साथ अंक तालिका में पांचवे स्थान पर है. अगर पाकिस्तान की टीम को अंतिम चार में जगह बनानी है तो उसे सबसे पहले तो बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतना होगा और फिर पहले बल्लेबाजी करते हुए 400 रन बनाने होंगे. फिर अगर पाकिस्तानी गेंदबाज बांग्लादेशी बल्लेबाजों को 84 रनों पर ऑल आउट कर दे तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेंगा. हालांकि, ऐसा होना लगभग असंभव है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड