पाकिस्तान को इस तरह सेमीफाइनल में पहुंचा रहा है ये फैन, अजीबोगरीब लॉजिक जानकर हंसने पर हो जाएंगे मजबूर, देखें वीडियो
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का लीग स्टेज जल्द ही खत्म होने जा रहा है. पाकिस्तान का अंतिम चार में पहुंच पाना लगभग नामुमकिन सा लग रहा है.एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का तरीका बता रहा है. उसका अजीबोगरीब लॉजिक जानकर आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 (ICC Cricket World Cup 2019) का लीग स्टेज जल्द ही खत्म होने जा रहा है. जहां भारत की टीम सेमीफाइनल्स में प्रवेश कर चुकी हैं, वहीं पाकिस्तान (Pakistan) का अंतिम चार में पहुंच पाना लगभग नामुमकिन सा लग रहा है. पाकिस्तानी फैन्स इस बात से बेहद निराश है मगर उन्होंने अभी भी हिम्मत नहीं हारी है. एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का तरीका बता रहा है. उसका अजीबोगरीब लॉजिक जानकर आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.
पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में प्रवेश करना है तो उसे बांग्लादेश को एक असंभव से दिखने वाले फांसले से हराना होगा. वीडियो में फैन कहता है कि अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 370 या 380 रन का लक्ष्य रखता है और फिर बांग्लादेश की टीम बैटिंग करने से मना कर दें तो पाकिस्तान की सेमीफाइनल में एंट्री हो जाएगी. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-
Never saw a brain-washed fan like him. Only Pakistan can have such naginas.
Aasmani cricket expert 😁#1992meinbhi 😁 pic.twitter.com/Whm3jNCcVo
— Demon (@TasteDemon) July 3, 2019
आपको बता दें कि पाकिस्तान ने 8 मैच खेले हैं और वह 9 अंको के साथ अंक तालिका में पांचवे स्थान पर है. अगर पाकिस्तान की टीम को अंतिम चार में जगह बनानी है तो उसे सबसे पहले तो बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतना होगा और फिर पहले बल्लेबाजी करते हुए 400 रन बनाने होंगे. फिर अगर पाकिस्तानी गेंदबाज बांग्लादेशी बल्लेबाजों को 84 रनों पर ऑल आउट कर दे तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेंगा. हालांकि, ऐसा होना लगभग असंभव है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2019 08:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

