Faf du Plessis Stats Against SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं फाफ डु प्लेसिस का प्रदर्शन, यहां देखें आरसीबी के कप्तान के दिलचस्प आंकड़े

बता दें कि आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने अपने आईपीएल करियर में 138 मैच खेले हैं. इस दौरान फाफ डु प्लेसिस ने 36.43 की औसत और 135.02 की स्ट्राइक रेट से 4,372 रन बनाए हैं. इस बीच फाफ डु प्लेसिस ने 96 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 35 अर्धशतक लगाए हैं. फाफ डु प्लेसिस 10 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड भी जीत चुके हैं.

फाफ डु प्लेसिस (Photo Credits: Twitter)

SRH vs RCB, IPL 2024 41th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) में आज 41वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. ये इस सीजन में दोनों टीमों की दूसरी भिड़त होगी. पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 25 रन से हराया था. SRH vs RCB, IPL 2024 41th Match: सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल (IPL) इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था. ऐसे में आरसीबी (RCB) की नजर इस हार का हिसाब चुकता करने पर होगी. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की नजर आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को जल्द पवेलियन भेजने पर होगी, जबकि शुभमन गिल बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऐसा रहा है फाफ डु प्लेसिस का प्रदर्शन

बता दें कि आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाफ डु प्लेसिस अब तक 18 मैचों की 17 पारियों में 36.40 की औसत और 141.82 की स्ट्राइक रेट से 546 रन बना चुके हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाफ डु प्लेसिस के बल्ले से 5 अर्धशतक निकल चुके हैं. फाफ डु प्लेसिस का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 73 रन रहा है. विशेष रूप से फाफ डु प्लेसिस ने पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने एकमात्र मुकाबले में 47 गेंदों में 71 रन की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली थी.

सनराइजर्स हैदराबाद के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ फाफ डु प्लेसिस का प्रदर्शन

फाफ डु प्लेसिस ने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का 5 आईपीएल मुकाबले में सामना किया है. इस दौरान पैट कमिंस ने फाफ डु प्लेसिस को 1 बार आउट किया हैं. फाफ डु प्लेसिस ने पैट कमिंस के खिलाफ 36 गेंदों में 65 रन बनाने में सफल रहे हैं. इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ फाफ डु प्लेसिस ने 15 पारियों में 66 गेंदों में 92 रन बनाए हैं और 1 बार आउट हुए हैं. टी नटराजन के खिलाफ फाफ डु प्लेसिस ने 3 पारी में 17 गेंदों में 21 रन बनाए हैं. 1 बार टी नटराजन का शिकार बने हैं.

फाफ डु प्लेसिस के आईपीएल करियर पर एक नजर

बता दें कि आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने अपने आईपीएल करियर में 138 मैच खेले हैं. इस दौरान फाफ डु प्लेसिस ने 36.43 की औसत और 135.02 की स्ट्राइक रेट से 4,372 रन बनाए हैं. इस बीच फाफ डु प्लेसिस ने 96 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 35 अर्धशतक लगाए हैं. फाफ डु प्लेसिस 10 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड भी जीत चुके हैं. फाफ डु प्लेसिस आगामी मैचों में 4,500 रन का आंकड़ा पार कर सकते हैं. विदेशी खिलाड़ियों में डेविड वार्नर, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स ने ही 4,500 रन पूरे किए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs SRH Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े