क्रिकेट

Faf du Plessis Spectacular Catch Video: MLC में फाफ डु प्लेसिस ने लपका शानदार कैच, टेक्सास सुपर किंग ने एमआई न्यूयॉर्क को 17 रनों से दी मात, देखें वीडियो

टेक्सास सुपर किंग्स (टीएसके) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) टूर्नामेंट में एक शानंदर कैच लपका. दरअसल, मेजर लीग क्रिकेट का 7वां मैच टेक्सास सुपर किंग्स और एमआई न्यूयॉर्क (मिनी) के बीच खेला गया.

Faf du Plessis Spectacular Catch Video: MLC में फाफ डु प्लेसिस ने लपका शानदार कैच, टेक्सास सुपर किंग ने एमआई न्यूयॉर्क को 17 रनों से दी मात, देखें वीडियो
Faf du Plessis Spectacular Catch Video (Photo Credit: Twitter)

Faf du Plessis Spectacular Catch Video: टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) ने मेजर लीग क्रिकेट (Major Cricket League) टूर्नामेंट में एक शानंदर कैच लपका. दरअसल, मेजर लीग क्रिकेट का 7वां मैच टेक्सास सुपर किंग्स और एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) के बीच खेला गया. इस मुक़ाबले में टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टेक्सास ने 7 विकेट खोकर 154 रन बनाए. टीम के स्टार खिलाड़ी डेवोन कॉनवे ने 74 रनों की शानदार पारी खेली. लक्ष्य का पीछे करने उत्तरी एमआई न्यूयॉर्क की शुरुवात ख़राब रही. यह भी पढ़ें: Ishan Kishan Birthday: 25 साल के हुए ईशान किशन उनके जन्मदिन पर BCCI ने दी बधाई, देखें ट्वीट

इस दौरान आखिरी ओवर में एमआई न्यूयॉर्क को 21 रनों की जरुरत थी स्ट्राइक पर टीम डेविड थे और गेंद डैनियल सैम्स के हाथों में थी. ओवर की पहले गेंद पर टीम डेविड ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया. गेंद हवा में गई और फाफ डु प्लेसिस ने शानदार कैच लपका. 39 साल के डु प्लेसिस का कैच देखकर सभी हैरान है, इस उम्र में ऐसी फिटनेस कमाल है. इसे कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, नीचे आप देख सकते हैं.

देखें वीडियो:

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2023 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).