England Women vs West Indies Women, 1st T20I Match 2025 Toss Update And Live Scorecard: इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल 29 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 19 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम को महज नौ मुकाबलों में जीत हासिल हुई हैं. वहीं, एक मैच टाई रहा हैं. हालाँकि, वेस्टइंडीज ने पिछले अक्टूबर में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था.
England Women National Cricket Team vs West Indies Women National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Toss Update And Live Scorecard Update: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे (ODI) और टी20 सीरीज (T20 Series) का आगाज आज यानी 21 मई से हो गया हैं. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला आज कैंटरबरी (Canterbury) के सेंट लॉरेंस ग्राउंड (St Lawrence Ground) में खेला जा रहा हैं. टी20 सीरीज के बाद 30 मई से वनडे सीरीज का आगाज होगा. इस सीरीज के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज से नेट साइवर-ब्रंट बतौर को टीम का नया कप्तान बनाया गया हैं. टीम की अहम ऑलराउंडर खिलाड़ी सोफी एक्लेस्टोन (Sophie Ecclestone) पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गई हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) बतौर के कंधों पर हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) कर रहीं हैं. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: England Women vs West Indies Women, 1st T20I Match 2025 Live Streaming In India: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
First XI of the summer is in 🤩
NSB wins her first toss and we're bowling first 🏏 pic.twitter.com/HVJXPwXIw3
— England Cricket (@englandcricket) May 21, 2025
इंग्लैंड: डेनिएल व्याट-हॉज, सोफिया डंकले, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), हीदर नाइट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), एलिस कैप्सी, एमिली अर्लॉट, इस्सी वोंग, चार्लोट डीन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल.
वेस्टइंडीज: हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, ज़ैदा जेम्स, रियलियाना ग्रिमोंड, शबिका गजनबी, आलिया एलेने, जैनिलिया ग्लासगो, मैंडी मंगरू (विकेटकीपर), चेरी एन फ्रेजर, एफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल 29 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 19 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम को महज नौ मुकाबलों में जीत हासिल हुई हैं. वहीं, एक मैच टाई रहा हैं. हालाँकि, वेस्टइंडीज ने पिछले अक्टूबर में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2025 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

