England Women vs Pakistan Women, ICC Women's World Cup 2025 16th Match Live Streaming In India: आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

पाकिस्तान की टीम के लिए यह टूर्नामेंट किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा हैं. तीनों मैच हारकर वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है. बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. टीम अब तक सिर्फ एक बार 150 रन का आंकड़ा पार कर पाई है. हालांकि सभी मैच कोलंबो में खेलने के बावजूद टीम घरेलू जैसी परिस्थितियों का फायदा नहीं उठा सकी.

इंग्लैंड महिला बनाम पाकिस्तान महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England Women National Cricket Team vs Pakistan Women National Cricket Team, ICC Womens World Cup 2025 16th Match Live Streaming: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का 16वां मुकाबला आज यानी 15 अक्टूबर को इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह चौथा मुकाबला हैं. इंग्लैंड की टीम अपने तीनों मुकाबले जीतकर आ रहीं हैं. वहीं, पाकिस्तान की टीम अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान फातिमा सना (Fatima Sana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Women's World Cup 2025: महिला विश्व कप 2025 में जीत का चौका लगाने को बेताब इंग्लैंड, खाता खोलना पाकिस्तान का मकसद

इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी वनडे इंटरनेशनल मुकाबला साल 2024 में खेला गया था जो कि इंग्लैंड की टीम ने 303 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए 178 रनों के बड़े अंतर से जीता था. जान लें कि ये मुकाबला तीन मैचों की सीरीज का हिस्सा था जो कि इंग्लैंड ने 2-0 से जीतकर अपने नाम की थी.

इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी.

दक्षिण अफ्रीका पर 10 विकेट से धमाकेदार जीत से शुरुआत करने वाली नेट स्किवर-ब्रंट की टीम ने इसके बाद दो और मैच बड़े अंतर से जीतकर टूर्नामेंट की सबसे दमदार टीमों में जगह बना ली है. इस मुकाबले के बाद अब इंग्लैंड का अगला इम्तिहान भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी दिग्गज टीमों के खिलाफ होगा, लेकिन उससे पहले वे पाकिस्तान को हराकर तालिका में शीर्ष पर पहुंचना चाहेंगी.

दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम के लिए यह टूर्नामेंट किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा हैं. तीनों मैच हारकर वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है. बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. टीम अब तक सिर्फ एक बार 150 रन का आंकड़ा पार कर पाई है. हालांकि सभी मैच कोलंबो में खेलने के बावजूद टीम घरेलू जैसी परिस्थितियों का फायदा नहीं उठा सकी.

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का यह तीसरा मैच कोलंबो श्रीलंका में खेला जाएगा. इस मैच में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मैच के दौरान बारिश की संभावना भी है पर ह्यूमिडिटी भी 62% तक रहने की उम्मीद है. यह मैच कोलंबो श्रीलंका में खेला जाएगा. इस मैदान पर पिछले 7 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं. पहली पारी का औसत स्कोर 275 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 246 रन है.

इंग्लैंड महिला बनाम पाकिस्तान महिला वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG W vs PAK W ODI Head To Head Record)

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पिछले 15 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड महिला का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड महिला की टीम ने 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पाकिस्तान महिला की टीम को अभी तक जीत नसीब नहीं हुई हैं. वहीं, दो मैच का कोई परिणाम नहीं निकला हैं.

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 16वां मुकाबला इंग्लैंड महिला बनाम पाकिस्तान महिला के बीच कब और कहां पर खेला जाएगा?

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 16वां मुकाबला आज यानी 15 अक्टूबर को इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 16वां मुकाबला इंग्लैंड महिला बनाम पाकिस्तान महिला के बीच कितने बजे से शुरू होगा?

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 16वां मुकाबला आज यानी 15 अक्टूबर को इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले होगा.

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 16वां मुकाबला इंग्लैंड महिला बनाम पाकिस्तान महिला के बीच मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा? (Where And How To Watch ENG W vs PAK W 16th ODI Match Live Telecast)

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का 16वां मुकाबला आज यानी 15 अक्टूबर को इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर लाइव आएगा.

कहां देखें आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 इंग्लैंड महिला बनाम पाकिस्तान महिला के बीच 16वें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग? (Where And How To Watch ENG W vs PAK W 16th ODI Match Live Streaming)

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का 16वां मुकाबला आज यानी 15 अक्टूबर को इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG W vs PAK W 16th ODI Match Likely Playing XI)

इंग्लैंड महिला (ENG W Likely Playing XI): नेट सिवर-ब्रंट (कप्तान), हीथर नाइट, डैनी व्याट-हॉज, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर और एम्मा लैम्ब.

पाकिस्तान महिला (PAK W Likely Playing XI): मुनीबा अली, सिदरा अमीन, नतालिया परवेज, सदफ शमास, एमान फातिमा, फातिमा सना (कप्तान), सिदरा नवाज (विकेटकीपर), रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग.

नोट: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Colombo Pitch Report Colombo Weather Update ENG W vs PAK W Live Toss Update ENG W vs PAK W ODI Head To Head Record ENG W vs PAK W Pitch Report ENG W vs PAK Weather Update England Women National Cricket Team vs Pakistan Women National Cricket Team England Women vs Pakistan Women Live Streaming In India Fatima Sana ICC Women's World Cup 2025 Live Streaming Nat Sciver-Brunt R Premadasa Stadium Weather Update R.Premadasa Stadium Pitch Report Where And How To Watch ENG W vs PAK W 16th ODI Match Live Streaming Where And How To Watch ENG W vs PAK W 16th ODI Match Live Telecast आईसीसी महिला विश्व कप 2025 लाइव स्ट्रीमिंग आर प्रेमदासा स्टेडियम मौसम रिपोर्ट आर.प्रेमदासा स्टेडियम पिच और मौसम रिपोर्ट इंग्लैंड W बनाम PAK W लाइव टॉस अपडेट इंग्लैंड डब्ल्यू बनाम PAK मौसम अपडेट इंग्लैंड डब्ल्यू बनाम पाक डब्ल्यू वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड इंग्लैंड महिला बनाम पाकिस्तान महिला भारत में लाइव स्ट्रीमिंग इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम कहां और कैसे देखें इंग्लैंड डब्ल्यू बनाम पाक डब्ल्यू 16वां वनडे मैच लाइव टेलीकास्ट कोलंबो पिच रिपोर्ट कोलंबो मौसम अपडेट नैट साइवर-ब्रंट फातिमा सना

संबंधित खबरें

\