England Women vs India Women, 1st T20I Match 2025 Winner Prediction: इंग्लैंड को हराकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इंग्लैंड की टीम में एमी जोन्स, टैमी ब्यूमोंट, डैनी व्याट-हॉज और सोफी एक्लेस्टोन जैसे कई अनुभवी खिलाड़ी हैं. इन खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड इस्सी वोंग, एलिस कैप्सी और सोफिया डंकले जैसी युवा खिलाड़ियों को भी मौका दे सकता हैं. ऐसी परिस्थितियों में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर, मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष को पहले मैच से ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, 1st T20I Match Prediction: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 28 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 PM से बजे जाएगा. इस सीरीज के बाकी के चार टी20 मैचों की शुरुआत रात 11 बजे से होगी. साल 2026 में इंग्लैंड की मेजबानी में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप (ICC Women's T20 World Cup) खेला जाएगा, जिसके शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया गया है. इस मेगा टूर्नामेंट की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के लिए ये टी20 सीरीज काफी अहम रहने वाली है. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) के हाथों में हैं. यह भी पढ़ें: WTC 2025-27 Points Table: दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को हराकर पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई श्रीलंका, टॉप पर है ऑस्ट्रेलिया का कब्जा; जानें टीम इंडिया की स्थिति

टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज 16 जुलाई से 22 जुलाई तक चलने वाली है. इस सीरीज के लिए भी टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. इस सीरीज के लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड बनाया गया है. इस दौरे की शुरुआत टीम इंडिया की अच्छी नहीं रही और उसे दोनों प्रैक्टिस मैच में हार का सामना करना पड़ा था. अब टीम इंडिया का मुकाबला नैट साइवर-ब्रंट की अगुआई वाली मजबूत टीम से होगा.

इस दौरे पर टीम इंडिया को पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में इंग्लैंड दौरे पर पहुंची टीम इंडिया की कोशिश सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने पर होगी. इस सीरीज में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें उपकप्तान स्मृति मंधाना के अलावा जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा का नाम शामिल है. गेंदबाजी आक्रमण में अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा मौजूद हैं. इन खिलाड़ियों से टीम इंडिया को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम में एमी जोन्स, टैमी ब्यूमोंट, डैनी व्याट-हॉज और सोफी एक्लेस्टोन जैसे कई अनुभवी खिलाड़ी हैं. इन खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड इस्सी वोंग, एलिस कैप्सी और सोफिया डंकले जैसी युवा खिलाड़ियों को भी मौका दे सकता हैं. ऐसी परिस्थितियों में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर, मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष को पहले मैच से ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

इंग्लैंड बनाम भारत हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND-W vs ENG-W Head To Head)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अभी तक कुल 30 टी 20 मुकाबले खेले गए हैं, इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम की टीम ने 22 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को महज आठ मैचों में जीत नसीब हुई हैं. इस तरह से भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है. इस सीरीज में टीम इंडिया वापसी करने की कोशिश करेगी.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (ENG-W vs IND-W Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर इंग्लैंड की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. इंग्लैंड के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का पहला टी20 मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

इंग्लैंड की जीत की संभावना: 72%

टीम इंडिया की जीत की संभावना: 28%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इंग्लैंड: डैनी व्याट-हॉज, टैमी ब्यूमोंट, ऐलिस कैप्सी, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, एमी जोन्स, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), चार्ली डीन, पेगे स्कोल्फ़ील्ड, लॉरेन बेल, इस्सी वोंग.

टीम इंडिया: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और श्री चारानी.

नोट: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

eng w vs ind w ENG W vs IND W Head To Head ENG W vs IND W Live Match ENG W vs IND W Live Score ENG W vs IND W Live Scorecard ENG W vs IND W Live Toss ENG W vs IND W Pitch Report ENG W vs IND W Score Update ENG W vs IND W Scorecard ENG W vs IND W Scorecard Live Streaming In India ENG W vs IND W Weather ENG W बनाम IND W पहला टी20 कैसे देखें ENG W बनाम IND W पिच रिपोर्ट ENG W बनाम IND W लाइव मैच ENG W बनाम IND W लाइव स्कोर ENG W बनाम IND W लाइव स्कोरकार्ड ENG W बनाम IND W स्कोर अपडेट ENG W बनाम IND W स्कोरकार्ड भारत में लाइव स्ट्रीमिंग ENG W बनाम IND W हेड टू हेड England Women England Women National Cricket Team England Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team England Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team Scorecard England Women vs India Women England Women vs India Women Head To Head England Women vs India Women Live Match England Women vs India Women Live Score England Women vs India Women Live Scorecard England Women vs India Women Pitch Report England Women vs India Women Score Update England Women vs India Women Scorecard England Women vs India Women Scorecard Live Streaming In India England Women vs India Women Weather harmanpreet kaur How To Watch ENG W vs IND W 1st T20 How To Watch England Women vs India Women 1st T20 IND W vs ENG W IND-W vs ENG-W 1st T20I Match 2025 Live Streaming In India India (Women) India Women National Cricket Team Nat Sciver-Brunt Nottingham Nottingham Pitch Report Nottingham Weather Nottingham Weather Report Nottingham Weather Update Trent Bridge Trent Bridge Pitch Report Trent Bridge Weather Where To Watch ENG W vs IND W 1st T20 Where To Watch England Women vs India Women 1st T20 इंग्लैंड W बनाम IND W इंग्लैंड W बनाम IND W मौसम इंग्लैंड W बनाम IND W लाइव टॉस इंग्लैंड W बनाम IND W स्कोरकार्ड इंग्लैंड महिला इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम कहां देखें ENG W बनाम IND W पहला टी20 ट्रेंट ब्रिज ट्रेंट ब्रिज पिच रिपोर्ट ट्रेंट ब्रिज मौसम नेट साइवर-ब्रंट नॉटिंघम नॉटिंघम पिच रिपोर्ट नॉटिंघम मौसम नॉटिंघम मौसम अपडेट नॉटिंघम मौसम रिपोर्ट भारत (महिला) भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम हरमनप्रीत कौर

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\