England vs West Indies T20I Series 2025 Full Schedule: वनडे सीरीज में मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज वापसी करना चाहेगी वेस्टइंडीज, बस एक क्लिक पर देखें दौरे का पूरा शेड्यूल

आगामी सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने एक बार फिर शाई होप को कप्तान बनाया है, जबकि ब्रैंडन किंग, एविन लुईस और कीसी कार्टी जैसे टॉप आर्डर के बल्लेबाजों के अलावा पिछले साल आईसीसी अंडर19 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी ज्वेल एंड्रयू भी टीम में शामिल हैं.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, T20I Series 2025 Schedule: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेली गई. इस वनडे सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप कर दिया. अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) खेली जानी हैं. टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 06 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट (Chester-le-Street) के रिवरसाइड ग्राउंड (Riverside Ground) में भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से खेला जाएगा. तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 3-0 से अपना कब्जा जमा लिया हैं. चैंपियन ट्रॉफी के बाद इंग्लैंड की टीम अपना पहला वनडे मुकाबला खेला. तीन मैच की वनडे सीरीज से हैरी ब्रूक के दौर की शुरुआत होगी. हैरी ब्रूक को व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई शाइ होप (Shai Hope) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अब तक इन बल्लेबाजों ने ही लगाए शतक, 2025 के खिताबी मुकाबले में भी मिल सकता है मौका

आगामी सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने एक बार फिर शाई होप को कप्तान बनाया है, जबकि ब्रैंडन किंग, एविन लुईस और कीसी कार्टी जैसे टॉप आर्डर के बल्लेबाजों के अलावा पिछले साल आईसीसी अंडर19 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी ज्वेल एंड्रयू भी टीम में शामिल हैं.

वनडे सीरीज के बाद वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस टी20 सीरीज टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 06 जून को खेला जाएगा, वहीं, 08 जून को दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा. जबकि 10 जून को सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला होगा. वेस्टइंडीज इसके बाद फिर आयरलैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों देशों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी. टी20 सीरीज का पहला मैच 12 जून को होगा, जबकि आखिरी मुकाबला 15 जून को होगा.

पिछले साल बारबाडोस में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच के दौरान चोटिल होने के बाद आंद्रे रसेल की टीम में वापसी हुई हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लंबे समय तक खेलने के बाद निकोलस पूरन ने दोनों सीरीज के लिए आराम मांगा. इसके अलावा जेसन होल्डर को भी टीम में शामिल किया गया हैं. जेसन होल्डर ने आखिरी बार फरवरी 2024 में सबसे छोटे प्रारूप में कैरेबियाई टीम का प्रतिनिधित्व किया था.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs WI Head To Head Record)

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अबतक 35 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 18 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, इंग्लैंड की टीम को महज 16 मैचों में जीत मिली हैं. वहीं, एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला हैं.

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज (West Indies vs England T20I Series Schedule)

06 जून: पहला टी20 मुकाबला वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट रात 11 बजे)

08 जून: दूसरा टी20 मुकाबला वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल शाम 07 बजे)

10 जून: तीसरा टी20 मुकाबला वेस्टइंडीज वनडे बनाम इंग्लैंड (द रोज़ बाउल, साउथेम्प्टन रात 11 बजे).

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 के लिए टीम: शाई होप (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग (उप कप्तान), एविन लुईस, गुडाकेश मोटी, रोवमैन पॉवेल, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड.

Share Now

Tags

Akeal Hosein Alzarri Joseph Andre Russell Brandon King Chester-le-Street Chester-le-Street Pitch Report Chester-le-Street Weather Chester-le-Street Weather Report ENG vs WI ENG vs WI Head To Head ENG vs WI Live Match ENG vs WI Live Match Scorecard ENG vs WI Live Scorecard ENG vs WI Live Streaming ENG vs WI Live Toss ENG vs WI Pitch Report England england national cricket team England national cricket team vs West Indies cricket team England vs West Indies England vs West Indies Live Match Scorecard England vs West Indies Live Scorecard Update England vs West Indies Live Streaming In India England vs West Indies Live Toss England vs West Indies Stats England vs West Indies T20 Stats England vs West Indies T20I Series England vs West Indies T20I Series 2025 Schedule England vs West Indies T20I Series Live Streaming In India Evin Lewis Gudakesh Motie Jason Holder Johnson Charles matthew forde Riverside Ground Riverside Ground Pitch Report Romario Shepherd Roston Chase Rovman Powell Shai Hope Sherfane Rutherford Shimron Hetmyer Squad for T20Is against England T20I Series 2025 T20I सीरीज 2025 West Indies West Indies cricket team Where To Watch England vs West Indies Where To Watch England vs West Indies T20I Series अकील होसेन अल्जारी जोसेफ आंद्रे रसेल इंग्लैंड इंग्लैंड के खिलाफ टी20 के लिए टीम इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम एविन लुईस गुडाकेश मोटी चेस्टर-ले-स्ट्रीट चेस्टर-ले-स्ट्रीट पिच रिपोर्ट चेस्टर-ले-स्ट्रीट मौसम चेस्टर-ले-स्ट्रीट मौसम रिपोर्ट जेसन होल्डर जॉनसन चार्ल्स ब्रैंडन किंग भारत में इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज लाइव प्रसारण चैनल मैथ्यू फोर्डे रिवरसाइड ग्राउंड रिवरसाइड ग्राउंड पिच रिपोर्ट रोमारियो शेफर्ड रोवमैन पॉवेल रोस्टन चेज वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम शाई होप शिम्रोन हेटमायर शेरफेन रदरफोर्ड

संबंधित खबरें

\