England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच अब तक कुल 38 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला हैं. इंग्लैंड की टीम ने 19 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, वेस्ट इंडीज की टीम ने भी 18 बार बाजी मारी हैं. इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 14th Match Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें पूर्व चैंपियन हैं और दो बार टी20 विश्व कप जीत चुकी हैं, जिससे इस मैच का महत्व और भी बढ़ जाता है. इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज दोनों ही अपने शुरुआती मैचों में जीत हासिल करके मैदान में उतर रहे हैं. इंग्लैंड की टीम शाई होप की अगुवाई में खेल रही वेस्टइंडीज की उम्मीदों पर पानी फेरने के लिए तैयार है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहें हैं. जबकि, वेस्ट इंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

इस रोमांचक मुकाबले में फिल सॉल्ट, जोस बटलर, ⁠⁠सैम करन, आदिल राशिद, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर और अकील होसेन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर और शमर जोसेफ के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, शिमरोन हेटमायर और सैम करन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

स्कॉटलैंड के खिलाफ कप्तान शाई होप को छोड़कर अन्य बल्लेबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया था. शाई होप के ऊपर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. ब्रैंडन किंग के साथ शाई होप पारी की शुरुआत करेंगे. वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुकाबलों में इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट का प्रदर्शन शानदार रहा है. 13 पारियों में फिल साल्ट ने 64.00 के उल्लेखनीय औसत और 180 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 640 रन बनाए हैं.

इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs WI T20I Head To Head Record)

इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच अब तक कुल 38 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला हैं. इंग्लैंड की टीम ने 19 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, वेस्ट इंडीज की टीम ने भी 18 बार बाजी मारी हैं. इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें 2025 में आखिरी बार द्विपक्षीय सीरीज में आमने-सामने थी, जिसे इंग्लैंड की टीम ने 3-0 से अपने नाम किया था.

इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया हैं. इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया है. ल्यूक वुड की जगह जेमी ओवरटन को टीम में शामिल किया गया है. इस बदलाव से इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिली है. जेमी ओवरटन लोवर आर्डर में उपयोगी बल्लेबाजी कर लेते हैं. इंग्लैंड की टीम से जोस बटलर, फिल साल्ट, और सैम करन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर वेस्टइंडीज टीम की तो शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, और रोमारियो शेफर्ड अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (ENG vs WI Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. वेस्ट इंडीज के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर इंग्लैंड की टीम की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. इंग्लैंड की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 15वां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

इंग्लैंड की जीत की संभावना: 60%

वेस्ट इंडीज की जीत की संभावना: 40%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs WI 15th Match Playing Prediction)

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), ⁠जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), ⁠सैम करन, ⁠विल जैक्स, ⁠लियाम डॉसन, ⁠जेमी ओवरटन, ⁠जोफ्रा आर्चर, और आदिल राशिद.

वेस्ट इंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, और शमर जोसेफ.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड