England vs West Indies, 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

पिछले साल बारबाडोस में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच के दौरान चोटिल होने के बाद आंद्रे रसेल की टीम में वापसी हुई हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में लंबे समय तक खेलने के बाद निकोलस पूरन ने दोनों सीरीज के लिए आराम मांगा. इसके अलावा जेसन होल्डर को भी टीम में शामिल किया गया हैं. जेसन होल्डर ने आखिरी बार फरवरी 2024 में सबसे छोटे प्रारूप में कैरेबियाई टीम का प्रतिनिधित्व किया था.

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 2nd T20I Match Key Players To Watch: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) खेली जा रहीं हैं. टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 08 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्टल (Bristol) के काउंटी ग्राउंड (County Ground) में भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को 21 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेली गई. इस वनडे सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप कर दिया. . चैंपियन ट्रॉफी के बाद इंग्लैंड की टीम अपना पहला वनडे मुकाबला खेला. तीन मैच की वनडे सीरीज से हैरी ब्रूक के दौर की शुरुआत होगी. हैरी ब्रूक को व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई शाइ होप (Shai Hope) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: England vs West Indies, T20I Head To Head Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के के आकंड़ें

पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का हाल

पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 188 रन बनाए. वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 189 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 167 रन ही बना सकीं.

वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराने के बाद इंग्लैंड की टीम का विजय रथ बरकरार है. वेस्टविंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20I सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने 21 रन से जीत हासिल की. पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने शानदार 96 रनों की पारी खेली. इस बीच अब दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम टी20I सीरीज पर भी कब्जा जमाना चाहेगी.

पिछले साल बारबाडोस में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच के दौरान चोटिल होने के बाद आंद्रे रसेल की टीम में वापसी हुई हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में लंबे समय तक खेलने के बाद निकोलस पूरन ने दोनों सीरीज के लिए आराम मांगा. इसके अलावा जेसन होल्डर को भी टीम में शामिल किया गया हैं. जेसन होल्डर ने आखिरी बार फरवरी 2024 में सबसे छोटे प्रारूप में कैरेबियाई टीम का प्रतिनिधित्व किया था. इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने एक बार फिर शाई होप को कप्तान बनाया है.

वनडे सीरीज के बाद वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रहीं हैं. इस टी20 सीरीज टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 06 जून को खेला गया. वहीं, 08 जून को दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा. जबकि 10 जून को सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला होगा. वेस्टइंडीज इसके बाद फिर आयरलैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों देशों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी. टी20 सीरीज का पहला मैच 12 जून को होगा, जबकि आखिरी मुकाबला 15 जून को होगा.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs WI Head To Head Record)

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अबतक 36 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 18 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, इंग्लैंड की टीम को महज 17 मैचों में जीत मिली हैं. वहीं, एक मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला हैं.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

विल जैक्स: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज विल जैक्स ने अपने आक्रामक अंदाज से पिछले 8 मैचों में 34 की औसत और 99.63 की स्ट्राइक रेट के साथ 272 रन बनाए हैं. कल के मुकाबले में भी विल जैक्स अपने बल्ले से कुछ अलग कर सकते हैं.

जोस बटलर: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर अपनी 42.8 की औसत और 158.51 की स्ट्राइक रेट से 8 मैचों में 214 रन बनाए हैं. जोस बटलर की शांत और आक्रामक बल्लेबाजी का मिश्रण इंग्लैंड के मिडल ऑर्डर को स्थायित्व प्रदान करता है.

हैरी ब्रूक: इंग्लैंड केविस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने हाल के 8 मैचों में 170 रन बनाए हैं. इस दौरान हैरी ब्रूक की औसत 34 और स्ट्राइक रेट 119.71 है. हैरी ब्रूक का धमाकेदार प्रदर्शन इंग्लैंड को कठिन मुकाबलों में मजबूती देता है.

आंद्रे रसेल: वेस्टइंडीज के घातक आलराउंडर आंद्रे रसेल ने पिछले 10 मैचों में 64.14 की औसत और 86.01 की स्ट्राइक रेट के साथ 449 रन बनाए हैं. आंद्रे रसेल का घातक बल्लेबाजी और रन बनाने की क्षमता टीम के लिए एक मजबूत आधार रही है.

अकील होसेन: वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज अकील होसेन ने 8 मैचों में 6.63 की इकॉनमी और 23.64 की स्ट्राइक रेट के साथ 14 विकेट चटकाए हैं. अकील होसेन की सटीक गेंदबाजी टीम के लिए अहम रही है.

रोवमैन पॉवेल: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने पिछले 7 मैचों में 87 की औसत और 111.06 की शानदार स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए हैं. रोवमैन पॉवेल की आक्रामक बल्लेबाजी टीम की रन गति को तेज़ रखने में सहायक रही है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इंग्लैंड: जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, विल जैक, लियाम डॉसन, ब्रायडन कार्स, आदिल राशिद, मैथ्यू पॉट्स.

वेस्टइंडीज: जॉनसन चार्ल्स, एविन लुईस, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Akeal Hosein Alzarri Joseph Andre Russell Brandon King Bristol Bristol Pitch Report Bristol Weather Bristol Weather Report Bristol Weather Update Chester-le-Street Chester-le-Street Pitch Report Chester-le-Street Weather Chester-le-Street Weather Report County Ground County Ground Pitch Report ENG vs WI ENG vs WI Head To Head ENG vs WI Live Match ENG vs WI Live Match Scorecard ENG vs WI Live Scorecard ENG vs WI Live Streaming ENG vs WI Live Toss ENG vs WI Pitch Report England england national cricket team England national cricket team vs West Indies cricket team England vs West Indies England vs West Indies Live Match Scorecard England vs West Indies Live Scorecard Update England vs West Indies Live Streaming In India England vs West Indies Live Toss England vs West Indies Stats England vs West Indies T20 Stats England vs West Indies T20I Series England vs West Indies T20I Series 2025 Schedule England vs West Indies T20I Series Live Streaming In India Evin Lewis Gudakesh Motie Jason Holder Johnson Charles matthew forde Riverside Ground Riverside Ground Pitch Report Romario Shepherd Roston Chase Rovman Powell Shai Hope Sherfane Rutherford Shimron Hetmyer Squad for T20Is against England T20I Series 2025 T20I सीरीज 2025 West Indies West Indies cricket team Where To Watch England vs West Indies Where To Watch England vs West Indies T20I Series अकील होसेन अल्जारी जोसेफ आंद्रे रसेल इंग्लैंड इंग्लैंड के खिलाफ टी20 के लिए टीम इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम एविन लुईस काउंटी ग्राउंड काउंटी ग्राउंड पिच रिपोर्ट गुडाकेश मोटी चेस्टर-ले-स्ट्रीट चेस्टर-ले-स्ट्रीट पिच रिपोर्ट चेस्टर-ले-स्ट्रीट मौसम चेस्टर-ले-स्ट्रीट मौसम रिपोर्ट जेसन होल्डर जॉनसन चार्ल्स ब्रिस्टल ब्रिस्टल पिच रिपोर्ट ब्रिस्टल मौसम ब्रिस्टल मौसम अपडेट ब्रिस्टल मौसम रिपोर्ट ब्रैंडन किंग भारत में इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज लाइव प्रसारण चैनल मैथ्यू फोर्डे रिवरसाइड ग्राउंड रिवरसाइड ग्राउंड पिच रिपोर्ट रोमारियो शेफर्ड रोवमैन पॉवेल रोस्टन चेज वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम शाई होप शिम्रोन हेटमायर शेरफेन रदरफोर्ड

\