England vs Sri Lanka, 3rd Test Pitch Report And Weather Update: लंदन में इंग्लैंड के हाथों क्लीन स्लीव होने से बचना चाहेगी श्रीलंका, यहां देखें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद श्रीलंका की टीम सातवें पायदान पर है. श्रीलंका ने अब तक 6 टेस्ट खेल लिए हैं. इस दौरान श्रीलंका ने 2 मैच जीते और 4 गंवाए हैं. अभी श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच एक टेस्ट और खेले जाने हैं. जिसमें जीत हासिल कर दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में ऊपर आने की कोशिश करेगी.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (Photo Credits: Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला कल यानी 6 सितंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच लंदन (London) के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम (Kennington Oval Stadium) में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को 190 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. इंग्लैंड (England) की टीम की कमान ओली पोप (Ollie Pope) संभालते हुए नजर आएंगे और श्रीलंका (Sri Lanka) की अगुवाई धनंजय डी सिल्वा (Dhananjay De Silva) करेंगे. England vs Sri Lanka, 3rd Test: टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड और श्रीलंका का एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें

तीसरे और आखिरी के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर कर दिया हैं. इंग्लैंड ने युवा जोश हल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. जोश हल इस मुकाबले से अपना टेस्ट डेब्यू करने जा रहे हैं. जोश हल को मैथ्यू पोट्स की जगह टीम में चुना गया है. पहले 2 टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था. फिलहाल इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुके हैं. पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से जीत मिली थी. दूसरे मुकाबले को इंग्लैंड की टीम ने 190 रनों से अपने नाम किया था.

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 6 सितंबर को खेला जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच में उतरकर इंग्लैंड के पास श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने का मौका होगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल इंग्लैंड की टीम पांचवें पायदान पर मौजूद है. इंग्लैंड ने अभी तक 15 मैच ही खेले हैं. इस दौरान इंग्लैंड को 8 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा हैं. जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है.

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद श्रीलंका की टीम सातवें पायदान पर है. श्रीलंका ने अब तक 6 टेस्ट खेल लिए हैं. इस दौरान श्रीलंका ने 2 मैच जीते और 4 गंवाए हैं. अभी श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच एक टेस्ट और खेले जाने हैं. जिसमें जीत हासिल कर दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में ऊपर आने की कोशिश करेगी.

पिच रिपोर्ट

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा. अब तक केनिंग्टन ओवल में 110 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 41 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 29 मैच जीते हैं. यह टेस्ट मैचों में अच्छा स्कोरिंग ग्राउंड है. इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 339 रन है. वहीं, चौथी इनिंग में 156 रन हो जाता है. केनिंग्टन ओवल में सर्वाधिक स्कोर 903 रन रहा है. पिच सपाट होने की वजह से बल्लेबाजों के अनुकूल है. यह तेज गेंदबाजों के लिए भी फायदेमंद है.

मौसम रिपोर्ट

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका तीसरा टेस्ट मैच लंदन में खेला जाएगा. मैच का पहला दिन कल यानी 6 सितंबर को होगा. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को लंदन का तापमान दिन में 22 डिग्री सेल्सियस और रात में 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दिन और रात में आसमान में बादल छाए रहने की पूरी संभावना बनी हुई हैं. दिन में बारिश की संभावना 61% और रात में 30% है. दिन में आर्द्रता 86% और रात में 90% हो सकती हैं. पहला दिन बारिश से प्रभावित हो सकता है.

तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, डैनियल लॉरेंस, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन,जोश हल, ओली स्टोन और शोएब बशीर.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\