England vs Sri Lanka, 3rd Test Day 1 Stumps Scorecard: पहले दिन का खेल हुआ खत्म, इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर बनाए 221 रन, यहां देखें स्कोरकार्ड

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 6 सितंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को 190 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं.

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (Photo Credits: Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला आज यानी 6 सितंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच लंदन (London) के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम (Kennington Oval Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को 190 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. इंग्लैंड (England) की टीम की कमान ओली पोप (Ollie Pope) संभाल रहे हैं और श्रीलंका (Sri Lanka) की अगुवाई धनंजय डी सिल्वा (Dhananjay De Silva) कर रहे हैं. Ollie Pope Century: तीसरे टेस्ट में ओली पोप ने जड़ा टेस्ट कॅरियर का सातवां शतक, इंग्लैंड की टीम का स्कोर 200 के पार

पहले दिन का खेल खत्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 44.1 ओवरों में तीन विकेट खोकर 221 रन बना लिए हैं. टॉस गवांने के बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शानदार रहीं और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 45 रन जोड़े. इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में कप्तान ओली पोप ने सबसे ज्यादा 103 रन बनाए. इस पारी में ओली पोप ने दो छक्के और 13 चौके जड़े. ओली पोप 103 रन और हैरी ब्रूक 8 रन बनाकर खेल रहे हैं. श्रीलंका की ओर से लाहिरु कुमारा ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए.

यहां देखें पहले दिन का स्कोरकार्ड:

तीसरे और आखिरी के लिए इंग्लैंड और श्रीलंका दोनों ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर कर दिया था. इंग्लैंड ने युवा जोश हल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. इससे पहले श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड