England vs Sri Lanka, 3rd Test Day 1 Stumps Scorecard: पहले दिन का खेल हुआ खत्म, इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर बनाए 221 रन, यहां देखें स्कोरकार्ड
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 6 सितंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को 190 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं.
England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला आज यानी 6 सितंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच लंदन (London) के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम (Kennington Oval Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को 190 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. इंग्लैंड (England) की टीम की कमान ओली पोप (Ollie Pope) संभाल रहे हैं और श्रीलंका (Sri Lanka) की अगुवाई धनंजय डी सिल्वा (Dhananjay De Silva) कर रहे हैं. Ollie Pope Century: तीसरे टेस्ट में ओली पोप ने जड़ा टेस्ट कॅरियर का सातवां शतक, इंग्लैंड की टीम का स्कोर 200 के पार
पहले दिन का खेल खत्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 44.1 ओवरों में तीन विकेट खोकर 221 रन बना लिए हैं. टॉस गवांने के बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शानदार रहीं और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 45 रन जोड़े. इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में कप्तान ओली पोप ने सबसे ज्यादा 103 रन बनाए. इस पारी में ओली पोप ने दो छक्के और 13 चौके जड़े. ओली पोप 103 रन और हैरी ब्रूक 8 रन बनाकर खेल रहे हैं. श्रीलंका की ओर से लाहिरु कुमारा ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए.
यहां देखें पहले दिन का स्कोरकार्ड:
Bad light means stumps has been called on Day 1 ✅ pic.twitter.com/1fLZC3QiTI
— England Cricket (@englandcricket) September 6, 2024
तीसरे और आखिरी के लिए इंग्लैंड और श्रीलंका दोनों ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर कर दिया था. इंग्लैंड ने युवा जोश हल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. इससे पहले श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2024 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

