क्रिकेट

England vs South Africa, 3rd T20I Match 2025 Trent Bridge Pitch Report: नॉटिंघम में इंग्लैंड के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर इंग्लैंड की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. इंग्लैंड की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

England vs South Africa, 3rd T20I Match 2025 Trent Bridge Pitch Report: नॉटिंघम में इंग्लैंड के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (Credit: X/Twitter)

England National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd T20I Match 2025 Trent Bridge Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2025 (T20I Series 2025) का तीसरा और निर्याणक मुकाबला आज यानी 14 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 146 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में धमाकेदार वापसी की हैं. अब तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए उतरेगी. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहें हैं. यह भी पढें: How To Watch ENG vs SA 3rd T20I 2025 Live Streaming: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक तीसरे टी20आई का कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

दूसरे मैच में मिली हार के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम दबाव में है. बल्लेबाज़ी में थोड़ी फाइट जरूर की, लेकिन टीम लय बनाए रखने में नाकाम रही और अहम मौकों पर इंग्लैंड के गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं पाई. अब एडेन मार्कराम और उनकी टीम के लिए सीरीज़ पर अपना कब्जा जमाने के लिए जीतना जरूरी है.

इस सीरीज के जरिये दोनों टीमें आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप की तैयारियों को परखेंगी. दूसरे टी20 मुकाबले में मिली जीत के बाद इंग्‍लैंड की टीम अपने होमग्राउंड पर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. वहीं, दक्षिण अफ्रीका अपने चोटिल खिलाड़‍ियों से परेशान है. डेविड मिलर हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. इंग्‍लैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों विश्‍व की मजबूत टीमों में शामिल हैं और ऐसे में इनके बीच रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्‍मीद है.

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड रिकार्ड्स (ENG vs SA T20I Head to Head Records)

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, इंग्लैंड की टीम को महज 13 मैचों में जीत मिली हैं. वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला. इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.

बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर इंग्लैंड की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. इंग्लैंड की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

ट्रेंट ब्रिज की पिच रिपोर्ट (Trent Bridge Pitch Report)

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 खेला जाएगा. ट्रेंट ब्रिज की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम का पूरा साथ मिलेगा. घास और शुरुआती नमी की वजह से गेंदबाजी आसान रहेगी. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच सूखती जाएगी और बल्लेबाजों के लिए मददगार बनती जाएगी. इस पिच पर स्पिनर्स को भी मदद मिलने की संभावना है. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती हैं.

नॉटिंघम के मौसम का हाल (Nottingham Weather Update)

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 खेला जाएगा. 14 सितंबर को तापमान गिरकर 22 डिग्री तक जाएगा और बादल छाए रहेंगे. मैच के दौरान मौसम साफ और हल्का गर्म रहेगा. बारिश की गंभीर आशंका नहीं है, ऐसे में पूरा मैच होने की संभावना है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs SA 3rd T20I Likely Playing XI)

दक्षिण अफ्रीका (SA Likely Playing XI For 3rd T20I vs ENG): एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, कॉर्बिन बॉश, सेनुरान मुथुसामी, कैगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी

इंग्लैंड (ENG Likely Playing XI For 3rd T20I vs SA): फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम करन, टॉम बैंटन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).