IND vs ENG 3rd Test 2025 Dream11 Team Prediction: इंग्लैंड बनाम भारत तीसरे टेस्ट में होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2025 मैच की ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन टीम का कप्तान शुभमन गिल(IND) को बनाया जा सकता है, जबकि इन-फॉर्म जेमी स्मिथ(ENG) को उप-कप्तान चुना जा सकता है. इस कॉम्बिनेशन में बनाए गए टीम के साथ आप जीतकर करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते है.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team Dream11 Team Prediction: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई (गुरुवार) से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord’s Cricket Ground) में खेला जाएगा. एजबेस्टन टेस्ट में भारत ने कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में इंग्लैंड को 336 रनों से करारी शिकस्त दी और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ को 1-1 की बराबरी पर ला दिया. तीसरे टेस्ट में भारत की गेंदबाज़ी और मज़बूत होती नज़र आ रही है क्योंकि जसप्रीत बुमराह की वापसी तय मानी जा रही है. बुमराह ने वर्क लोड मैनेजमेंट के चलते बर्मिंघम टेस्ट नहीं खेला था, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में युवा गेंदबाज़ आकाश दीप ने कमाल कर दिया. उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट लेकर टीम को जीत की राह पर ला खड़ा किया. अब बुमराह और आकाश दीप की जोड़ी भारत के लिए बड़ी ताकत बन सकती है. क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट? यहां जानें पूरी डिटेल्स
दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम भी अपने तेज गेंदबाज़ों में बदलाव कर सकती है. जोफ्रा आर्चर की चार साल बाद टेस्ट में वापसी की संभावना है, जबकि जोश टंग को आराम दिया गया है. तीसरे टेस्ट के लिए बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दोनों टीमों की बल्लेबाज़ी में फिलहाल कोई बदलाव नहीं दिख रहा, जब तक कि चोट के कारण कोई मजबूरी ना हो.
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन