क्रिकेट

England vs India, 2nd Test Match 2025 Day 5 Live Score Update: इंग्लैंड की टीम का सातवां विकेट गिरा, क्रिस वोक्स 7 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 137 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 52 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को महज 35 मुकाबलों में जीत मिली हैं. बाकी ड्रॉ रहे हैं. लेकिन अगर इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों की बात की जाए तो हालत और भी खराब है.

England vs India, 2nd Test Match 2025 Day 5 Live Score Update: इंग्लैंड की टीम का सातवां विकेट गिरा, क्रिस वोक्स 7 रन बनाकर आउट
Photo Credits: @Pudhari News-X (formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 2nd Test Match 2025 Day 5 Live Score Update: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham ) के एजबेस्टन ग्राउंड्स (Edgbaston Ground) में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 16 ओवर में तीन विकेट खोकर 72 रन बना लिए थे. पांचवें दिन का खेल जारी हैं. पहले टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को पांच विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 151 ओवरों में 587 रन बनाकर सिमट गई. वहीं, पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 89.3 ओवर में 407 रन बनाकर सिमट गई. चौथे दिन टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 427 रनों पर घोषित कर दी. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 608 रन बनाने हैं. दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को सातवां बड़ा झटका लगा हैं. क्रिस वोक्स 7 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार हुए. इंग्लैंड की टीम का स्कोर 199/7.

इंग्लैंड की टीम का सातवां विकेट गिरा:

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 08:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).