England vs Australia 4th ODI 2024 1st Inning Scorecard: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 313 रनों का विशाल लक्ष्य, कप्तान हैरी ब्रुक ने महज 58 गेंदों पर जड़ा ताबड़तोड़ 87 रन; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुक़ाबला आज यानी 27 सितंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जा रहा हैं. तीसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम ने शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हरा दिया था.

हैरी ब्रूक (Photo Credits: Twitter)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 4th ODI Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का चौथा मुक़ाबला आज यानी 27 सितंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के लॉर्ड्स (Lord's) में खेला जा रहा हैं. तीसरे वनडे में इंग्लैंड की टीम ने शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हरा दिया था. फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से बढ़त बनाई हैं. अब चौथे मुकाबले को जीतकर इंग्लैंड की निगाहें सीरीज में 2-2 की बराबरी करने पर हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं. England vs Australia 4th ODI 2024 Live Playing XI Update: चौथे वनडे में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर रही है इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

लॉर्ड्स में खेले जा रहे चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई और ओवरों में भी कटौती की गई. चौथा वनडे 39-39 ओवरों का ही होगा. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 48 रन बोर्ड पर जोड़ दिए.

इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 39 ओवरों में पांच विकेट खोकर 312 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से कप्तान हैरी ब्रुक ने सबसे ज्यादा 87 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान ने 58 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के जड़ें. हैरी ब्रुक के अलावा बेन डकेट ने 63 रन बनाए. आखिरी ओवरों में लियाम लिविंगस्टोन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 27 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्के की मदद से 62 रनों की उम्दा पारी खेली.

यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:

ऑस्ट्रेलिया की टीम को जोश हेज़लवुड ने फिलिप साल्ट के रूप में पहली सफलता दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम ज़म्पा ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. एडम ज़म्पा ने अलावा जोश हेज़लवुड, मिशेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 39 ओवर में 313 रन बनाने हैं. इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. जबकि ऑस्ट्रेलिआ भी सीरीज पर अपना कब्जा जमाने के लिए इस मुकाबले को जीतने की हर संभव कोशिश करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े