England vs Australia 3rd T20I Key Players: मैनचेस्टर में ये धुरंधर मचा सकते हैं तबाही, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इस सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी की जिम्मेदारी फिट साल्ट संभाल रहे हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के कंधों पर हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ये दोनों टीमें पहली बार कोई टी-20 सीरीज खेल रही हैं. अब तक इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मुकाबला बराबरी का रहा है.

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo: Twitter)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 3rd T20I 2024: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2024 (T20 International Series 2024) का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला आज यानी 15 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम (Emirates Old Trafford) में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज का दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर हैं.

इस सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी की जिम्मेदारी फिट साल्ट (Phil Salt) संभाल रहे हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के कंधों पर हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ये दोनों टीमें पहली बार कोई टी-20 सीरीज खेल रही हैं. अब तक इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मुकाबला बराबरी का रहा है. England vs Australia 3rd T20I Head To Head Record: सीरीज पर कब्जा करने के लिए कल मैदान में उतरेंगी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़ें

हेड टू हेड रिकॉर्ड

अब तक इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मुकाबला बराबरी का रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 12 मैच जीते हैं. जबकि इंग्लैंड ने भी 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस बीच 2 मैच बेनतीजा भी रहे हैं. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 10 टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई है. इस दौरान इंग्लैंड ने 5 सीरीज पर कब्जा किया हैं, जबकि 2 ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम की हैं. इनके अलावा 3 सीरीज ड्रॉ रही हैं.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें

ट्रैविस हेड: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में तूफानी पारी खेली. ट्रैविस हेड ने 256.52 की स्ट्राइक रेट से 23 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 59 रन की पारी खेली.

आदिल राशिद: इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा परेशान किया हैं. आदिल राशिद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25.92 की औसत के साथ 14 विकेट लिए हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में भी इंग्लैंड की टीम को आदिल राशिद से काफी उम्मीदें होंगी.

मिशेल मार्श: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श आज के मुकाबले कोहराम मचा सकते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ मिशेल मार्श का बल्ला जमकर चलता हैं. मिशेल मार्श ने इंग्लैंड के खिलाफ 7 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 33.60 की औसत और 129.23 की स्ट्राइक रेट से 170 रन बनाए हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड

इंग्लैंड टी20 टीम: फिल सॉल्ट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, जॉर्डन कॉक्स, सैम कर्रन, जोश हल, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, रीस टॉपले और जॉन टर्नर.

ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), स्पेंसर जॉनसन, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में इन बल्लेबाजों ने जड़ा हैं हर सीजन का पहला शतक, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल