England vs Australia 2nd ODI Match Video Highlights: दूसरे वनडे में मिचेल स्टार्क ने मचाया कोहराम, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड 68 रनों से रौंदा; बस एक क्लिक पर देखें ENG बनाम AUS मैच की हाइलाइट्स
इस बीच इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड महज 29 रन बनाकर ब्रायडन कारसे का शिकार हुए. इसके बाद मिशेल मार्श और स्टीवन स्मिथ ने पारी को संभाला.
England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 21 सितंबर को पांच मैचों की वनडे सीरीज 2024 (ODI Series 2024) का दूसरा मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले (Headingley) में खेला गया. दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को 68 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से सीरीज में बढ़त बना ली हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले विकेट में भी इंग्लैंड को सात विकेट से रौंदा था. England vs Australia 2nd ODI Match Scorecard: दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 68 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें ENG बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड
इस बीच इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड महज 29 रन बनाकर ब्रायडन कारसे का शिकार हुए. इसके बाद मिशेल मार्श और स्टीवन स्मिथ ने पारी को संभाला. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 44.4 ओवरों में महज 270 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलेक्स कैरी ने सबसे ज्यादा 74 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान एलेक्स कैरी ने आठ चौके और तीन छक्के जड़ें. एलेक्स कैरी के अलावा कप्तान मिशेल मार्श ने 60 रन बनाए.
यहां देखें तीसरे वनडे की हाइलाइट्स:
इंग्लैंड की टीम को ब्रायडन कारसे ने पहली सफलता दिलाई. इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कारसे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. ब्रायडन कारसे के अलावा आदिल रशीद, मैथ्यू पॉट्स और जैकब बेथेल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 271 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 65 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद जेमी स्मिथ और ब्रायडन कारसे ने मिलकर पारी को संभाला.
इंग्लैंड की पूरी टीम 40.2 ओवर में महज 202 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा रनों की पारी खेली. जेमी स्मिथ के अलावा बेन डकेट ने 32 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. मिचेल स्टार्क के अलावा जोश हेज़लवुड, एरोन हार्डी और ग्लेन मैक्सवेल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार यानी 24 सितंबर को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में रिवरसाइड ग्राउंड में शाम पांच बजे से खेला जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2024 11:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

