England vs Australia 2nd ODI Match Scorecard: दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 68 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें ENG बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 21 सितंबर को पांच मैचों की वनडे सीरीज 2024 का दूसरा मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में खेला गया. दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को रनों से हरा दिया हैं.

ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 21 सितंबर को पांच मैचों की वनडे सीरीज 2024 (ODI Series 2024) का दूसरा मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले (Headingley) में खेला गया. दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को 68 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से सीरीज में बढ़त बना ली हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले विकेट में भी इंग्लैंड को सात विकेट से रौंदा था. England vs Australia 2nd ODI 1st Inning Live Scorecard: इंग्लैंड के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 270 रनों पर रोका, एलेक्स केरी के खेली 74 रनों की पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड

इस बीच इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड महज 29 रन बनाकर ब्रायडन कारसे का शिकार हुए. इसके बाद मिशेल मार्श और स्टीवन स्मिथ ने पारी को संभाला. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 44.4 ओवरों में महज 270 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलेक्स कैरी ने सबसे ज्यादा 74 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान एलेक्स कैरी ने आठ चौके और तीन छक्के जड़ें. एलेक्स कैरी के अलावा कप्तान मिशेल मार्श ने 60 रन बनाए.

यहां देखें तीसरे वनडे मैच का स्कोरकार्ड:

इंग्लैंड की टीम को ब्रायडन कारसे ने पहली सफलता दिलाई. इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कारसे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. ब्रायडन कारसे के अलावा आदिल रशीद, मैथ्यू पॉट्स और जैकब बेथेल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 271 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 65 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद जेमी स्मिथ और ब्रायडन कारसे ने मिलकर पारी को संभाला.

इंग्लैंड की पूरी टीम 40.2 ओवर में महज 202 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा रनों की पारी खेली. जेमी स्मिथ के अलावा बेन डकेट ने 32 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. मिचेल स्टार्क के अलावा जोश हेज़लवुड, एरोन हार्डी और ग्लेन मैक्सवेल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार यानी 24 सितंबर को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में रिवरसाइड ग्राउंड में शाम पांच बजे से खेला जाएगा.

स्कोरबोर्ड:

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी: 270/10 (44.4 ओवर) (मैथ्यू शॉर्ट 29 रन, ट्रैविस हेड 29 रन, मिशेल मार्श 60 रन, स्टीवन स्मिथ 4 रन, मार्नस लाबुशेन 19 रन, एलेक्स कैरी 74 रन, ग्लेन मैक्सवेल 7 रन, एरोन हार्डी 23 रन, मिचेल स्टार्क 0 रन, एडम ज़म्पा 3 रन और जोश हेज़लवुड नाबाद 4 रन).

इंग्लैंड की गेंदबाजी: (ब्रायडन कारसे 75/3, आदिल रशीद 42/2, जैकब बेथेल 33/2, मैथ्यू पॉट्स 30/2 और ऑली स्टोन 46/1).

इंग्लैंड की बल्लेबाजी: (ओवर) (फिलिप सॉल्ट 12 रन, बेन डकेट 32 रन, विल जैक्स 0 रन, हैरी ब्रूक 4 रन, जेमी स्मिथ 49 रन, लियाम लिविंगस्टोन 0 रन, जैकब बेथेल 25 रन, ब्रायडन कार्से 26 रन, आदिल राशिद 27 रन, ऑली स्टोन 1 रन और मैथ्यू पॉट्स नाबाद 7 रन).

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (मिचेल स्टार्क 50/3, एरोन हार्डी 26/2, जोश हेज़लवुड 54/2, एडम ज़म्पा 42/1 और ग्लेन मैक्सवेल 15/2).

Share Now

संबंधित खबरें

England Squad For Pakistan ODI Tri-Series 2026: पाकिस्तान ODI ट्राई-सीरीज़ के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर बाहर, आदिल राशिद और सैम करन की वापसी

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड