England vs Australia 1st T20I Pitch And Weather Report: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

बता दें कि इस समय इंग्लैंड के हौसले काफी बुलंद हैं. हाल में ही इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी जबकि विंडीज का सफाया किया था. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने हाल में स्कॉटलैंड दौरे पर मेजबान टीम को 3 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से हराया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo: Twitter)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज यानी 11 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला साउथेम्प्टन (Southampton) के द रोज़ बाउल स्टेडियम (The Rose Bowl Stadium) में रात 11 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के बाद इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वनडे (ODI) और टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) खेली जानी हैं. पहले टी20 मुकाबले के लिए इंग्लैंड (England) ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज में इंग्लैंड के नियमित कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) नहीं खेल रहे हैं. जोस बटलर की जगह कप्तानी की जिम्मेदारी फिट साल्ट (Phil Salt) संभाल रहे हैं. England vs Australia 1st T20I: आज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

जोस बटलर के दाएं पैर की पिंडली में चोट लगी हैं, जिसकी वजह से वो बाहर हो गए है. जोस बटलर की जगह स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को टी20 टीम में शामिल किया गया है. इंग्लैंड के कप्तान फिल सॉल्ट होंगे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के कंधों पर होगा. चोटिल जोस बटलर इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ये दोनों टीमें पहली बार कोई टी-20 सीरीज खेलेंगी.

इंग्लैंड ने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में तीन युवा खिलाड़ियों का डेब्यू करवाया है. इनमें जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन और जॉर्डन कॉक्स शामिल हैं. सीरीज का पहला मुकाबला साउथैम्प्टन में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट फैंस को अगर इस मुकाबले का लुत्फ उठाना है तो उन्हें अपनी रातों की नींद खराब करनी होगी. टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें 5 मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ेंगी.

ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत:

अब तक इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मुकाबला बराबरी का रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों ने 11-11 मैच जीते हैं. इस बीच 2 मैच बेनतीजा भी रहे हैं. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 10 टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई है. इस दौरान इंग्लैंड ने 5 सीरीज पर कब्जा किया हैं, जबकि 2 ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम की हैं. इनके अलावा 3 सीरीज ड्रॉ रही हैं.

पिच रिपोर्ट

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टी20 मुकाबला साउथैम्पटन के एजेस बाउल स्टेडियम में खेला जाने वाला हैं. इस मुकाबले में बल्लेबाज कोहराम मचा सकते है. पिच पर ज्यादा घास नहीं है ऐसे में बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है. इंग्लैंड के अन्य मैदानों की तुलना में यहां की बाउंड्री थोड़ी बड़ी हैं ऐसे में बल्लेबाजों को चौके छक्के लगाने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी. इस मैदान पर जो टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करना चाहेगी. इस मैदान पर अबतक कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 11 मैच जीते हैं जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के खाते में 5 मैच गए हैं. इस मैदान में पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन रहा है.

कैसा रहेगा मौसम का हाल

दोनों टीमों के बीच साउथैमप्टन में स्थानीय समायानुसार शाम साढ़े छह बजे से मैच शुरू होगा. बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि तेज गति से हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान तापमान 13 डिग्री रहेगा. रात होते होते तापमान में कमी आएगी.

बता दें कि इस समय इंग्लैंड के हौसले काफी बुलंद हैं. हाल में ही इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी जबकि विंडीज का सफाया किया था. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने हाल में स्कॉटलैंड दौरे पर मेजबान टीम को 3 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से हराया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें

इंग्लैंड: डैन मूसली, जैकब बेथेल, विल जैक्स, जैमी ओवरटन, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जॉर्डन कॉक्स(विकेटकीपर), फिल साल्ट (कप्तान और विकेटकीपर), आदिल राशिद, बायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, जॉन टर्नर, जोश हल, रीस टॉप्ली, साकिब महमूद.

ऑस्ट्रेलिया: जैक फ्रेजर मैक्गर्क, टिम डेविड, ट्रेविस हेड, आरोन हार्डी, कैमरून ग्रीन, कूपर कोलोनी, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल मार्श(कप्तान), जोश इंग्लिश(विकेटकीपर), एडम जांपा, जोश हेजलवुड, रिले मेरेडिथ, सीन एबॉट, जेवियर बार्टले.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड