क्रिकेट

England vs Australia 1st T20I: आज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

बता दें कि इस समय इंग्लैंड के हौसले काफी बुलंद हैं. हाल में ही इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी जबकि विंडीज का सफाया किया था. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने हाल में स्कॉटलैंड दौरे पर मेजबान टीम को 3 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से हराया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.

England vs Australia 1st T20I: आज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo: Twitter)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज यानी 11 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला साउथेम्प्टन (Southampton) के द रोज़ बाउल स्टेडियम (The Rose Bowl Stadium) में रात 11 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज के बाद इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वनडे (ODI) और टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) खेली जानी हैं. पहले टी20 मुकाबले के लिए इंग्लैंड (England) ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज में इंग्लैंड के नियमित कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) नहीं खेल रहे हैं. जोस बटलर की जगह कप्तानी की जिम्मेदारी फिट साल्ट (Phil Salt) संभाल रहे हैं. England vs Australia 1st T20I Dream XI, Preview And Important Stats: इंग्लैंड को उसी के घर पर कड़ी टक्कर देगी ऑस्ट्रेलिया, पहले टी-20 मुकाबले से पहले जानें ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े

जोस बटलर के दाएं पैर की पिंडली में चोट लगी हैं, जिसकी वजह से वो बाहर हो गए है. जोस बटलर की जगह स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को टी20 टीम में शामिल किया गया है. इंग्लैंड के कप्तान फिल सॉल्ट होंगे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के कंधों पर होगा. चोटिल जोस बटलर इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ये दोनों टीमें पहली बार कोई टी-20 सीरीज खेलेंगी.

इंग्लैंड ने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में तीन युवा खिलाड़ियों का डेब्यू करवाया है. इनमें जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन और जॉर्डन कॉक्स शामिल हैं. सीरीज का पहला मुकाबला साउथैम्प्टन में खेला जाएगा.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

अब तक इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मुकाबला बराबरी का रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों ने 11-11 मैच जीते हैं. इस बीच 2 मैच बेनतीजा भी रहे हैं. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 10 टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई है. इस दौरान इंग्लैंड ने 5 सीरीज पर कब्जा किया हैं, जबकि 2 ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम की हैं. इनके अलावा 3 सीरीज ड्रॉ रही हैं.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें

जोश इंग्लिस: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने स्कॉटलैंड के खिलाफ सीरीज में 2 पारियों में 209.67 की स्ट्राइक रेट के साथ 130 रन बनाए थे. अपनी इस लय को जोश इंग्लिस बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेंगे.

मिशेल मार्श: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श आज के मुकाबले कोहराम मचा सकते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ मिशेल मार्श का बल्ला जमकर चलता हैं. मिशेल मार्श ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 टी20 इंटरनेशनल पारियों में 33.60 की औसत और 129.23 की स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए हैं.

आदिल राशिद: इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा परेशान किया हैं. आदिल राशिद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25.92 की औसत के साथ 13 विकेट लिए हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में भी इंग्लैंड की टीम को आदिल राशिद से काफी उम्मीदें होंगी.

बता दें कि इस समय इंग्लैंड के हौसले काफी बुलंद हैं. हाल में ही इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी जबकि विंडीज का सफाया किया था. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने हाल में स्कॉटलैंड दौरे पर मेजबान टीम को 3 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से हराया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2024 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).