England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Weather Update: हरारे में बारिश बनेगी विलेन या खेला जाएगा पूरा मुकाबले; मैच से पहले मौसम का हाल

फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, अभिज्ञान कुंडू, आरएस अंबरीश, बेन डॉकिन्स, थॉमस रेव, राल्फी अल्बर्ट और मैनी लम्सडेन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और जेम्स मिंटो के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है.

भारत U19 बनाम इंग्लैंड U19 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Under19 Cricket Team vs England Under19 Cricket Team ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Weather Report: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 6 फरवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आखिरकार 10वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह पक्की कर ली है. फाइनल में उसका मुकाबला इंग्लैंड की युवा टीम से होने जा रहा है. टीम इंडिया अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है. टीम ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है. इस टूर्नामेंट में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई थॉमस रेव (Thomas Rew) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Pitch Report: हरारे में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या इंग्लैंड के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, अभिज्ञान कुंडू, आरएस अंबरीश, बेन डॉकिन्स, थॉमस रेव, राल्फी अल्बर्ट और मैनी लम्सडेन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और जेम्स मिंटो के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं थॉमस रेव और दीपेश देवेंद्रन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को रिकॉर्ड चेज में शिकस्त देते हुए 10वीं बार फाइनल में जगह बना ली है. वहीं, इससे पहले ही इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की थी. इस बार अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का सफर जोरदार रहा. टीम इंडिया अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है. टीम ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है.

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND U19 vs ENG U19 ODI Head To Head Record)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अबतक कुल 55 युथ वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 41 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, इंग्लैंड की टीम को महज 13 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है.

हरारे के मौसम का हाल (Harare Weather Report)

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 6 फरवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. मैच के दौरान खिलाड़ियों को उमस और बादलों की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, आज हरारे का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, लेकिन उमस की वजह से यह 32 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस होगा. आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और दोपहर के समय गरज के साथ बारिश होने की 34% संभावना है.

फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में टॉस अहम भूमिका निभा सकता है. भारत ने सेमीफाइनल में 300 से अधिक रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था, लेकिन फाइनल में स्कोरबोर्ड प्रेशर के कारण टीमें पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती हैं. अगर मौसम बादलों भरा रहा, तो कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला भी ले सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर IND U19 vs ENG U19 Final Match Playing Prediction)

टीम इंडिया: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.

इंग्लैंड: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रेव (कप्तान) (विकेट कीपर), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच.

नोट: भारतीय अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट