Mark Wood Injury: इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, कोहनी के चोट के चलते जानें कब तक क्रिकेट से दूर रहेंगे पेसर मार्क वुड

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि तेज गेंदबाज मार्क वुड दाएं कोहनी की चोट के कारण शेष वर्ष के लिए बाहर हो गए हैं. वुड श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे और सीरीज के दूसरे और तीसरे टेस्ट बाहर थे. मेडिकल स्कैन से पता चला है कि वुड की दाहिनी कोहनी में चोट है.

मार्क वुड (Photo Credits: Twitter)

Mark Wood Injury: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि तेज गेंदबाज मार्क वुड दाएं कोहनी की चोट के कारण शेष वर्ष के लिए बाहर हो गए हैं. वुड श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे और सीरीज के दूसरे और तीसरे टेस्ट बाहर थे. मेडिकल स्कैन से पता चला है कि वुड की दाहिनी कोहनी में चोट है. ईसीबी ने कहा कि गर्मियों की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान मार्क वुड को अपनी कोहनी में अकड़न और तकलीफ महसूस हुई थी. वुड ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गेंदबाजी के दौरान परेशानी का सामना किया था. यह भी पढ़ें: तीसरे टेस्ट के पहले दिन से ही इंग्लैंड ने शुरू कर दी श्रीलंका पर चढ़ाई, यहां देखें मैच का रोमांचक हाइलाइट्स

ईसीबी ने कहा, "उस टेस्ट मैच के दौरान वुड को दाहिनी जांघ में भी चोट लगी थी, जिसका इलाज किया जा रहा है और वह इससे अच्छी तरह से उबर रहे हैं."

बयान में बताया गया कि वुड अपने रिहैब पर ईसीबी मेडिकल टीम के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे. वह अक्टूबर में पाकिस्तान और दिसंबर में न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे का भी हिस्सा नहीं होंगे. वुड इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की मेडिकल टीम के साथ जुड़े रहेंगे और उनकी पूरी कोशिश होगी कि वह अगले साल की शुरुआत में भारत के सीमित ओवरों के दौरे से पहले फिट हो जाएं. क्योंकि इस दौरे के ठीक बाद चैंपियंस ट्रॉफी का भी आयोजन होना है.

हालांकि, आत्मविश्वास से लबरेज वुड को जल्द मैदान पर लौटने की पूरी उम्मीद है. वुड ने कहा कि उन्हें अगले साल की शुरुआत में फिर से मैदान पर उतरने का पूरा भरोसा है.

उन्होंने कहा, "मैं साल के बाकी समय में आराम करने और खुद को तैयार करने के लिए समय नहीं निकाल पाऊंगा. मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं 2025 की शुरुआत में वापस आकर मैदान पर उतरूंगा. मैं पहले भी इस तरह की चुनौती का सामना कर चुका हूं. मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर बहुत गर्व है और इससे बेहतर कोई एहसास नहीं हो सकता."

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\