England Champions vs South Africa Champions, 8th T20I Match Winner Prediction: आठवें टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को कांटे की टक्कर देने उतरेगी इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

अब तक इंग्लैंड चैंपियंस ने मिले दो पूरे मौकों पर शानदार खेल दिखाया है. इंग्लैंड चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 5 रन से हराया और इसके बाद वेस्टइंडीज चैंपियंस पर 10 रन की जीत दर्ज की. हालांकि, इंग्लैंड चैंपियंस का ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जब इंग्लैंड चैंपियंस की पारी 17.1 ओवर में रुकी.

Photo Credits: WCL Official-X (formerly Twitter)

England Champions vs South Africa Champions, 8th Match Watch World Championship of Legends 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) का आठवां मुकाबला आज यानी 24 जुलाई को मैच इंग्लैंड चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के बीच में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लीसेस्टर (Leicester) के ग्रेस रोड (Grace Road) में भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड अपने पहले पूरे मुकाबले में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में दम दिखाना चाहेगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका अपने पिछले रोमांचक जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड चैंपियंस की अगुवाई इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की कमान एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) के कंधों पर हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. यह भी पढ़ें: England Champions vs South Africa Champions, WCL 2025 8th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, बस एक क्लिक पर जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए मुकाबले का लुफ्त

अब तक इंग्लैंड चैंपियंस ने मिले दो पूरे मौकों पर शानदार खेल दिखाया है. इंग्लैंड चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 5 रन से हराया और इसके बाद वेस्टइंडीज चैंपियंस पर 10 रन की जीत दर्ज की. हालांकि, इंग्लैंड चैंपियंस का ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जब इंग्लैंड चैंपियंस की पारी 17.1 ओवर में रुकी. दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस का अब तक का सफर बेहतरीन रहा है.

दक्षिण अफ्रीका ने अब तक खेले गए दोनों मुकाबले जीतकर मजबूत शुरुआत की है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश और DLS नियम के चलते टाई रहा, जिसके बाद बॉल-आउट में दक्षिण अफ्रीका ने बाज़ी मारी. टीम इंडिया के खिलाफ हुए दूसरे मुकाबले में एबी डिविलियर्स की शानदार बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ों की दमदार प्रदर्शन ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा जीत दिलाई.

डब्लूसीएल 2025 में भारत चैंपियंस के अलावा पाकिस्तान चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, साउथ अफ्रीका चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीमें भी हिस्सा लेंगी. जानिए भारत में इस मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा, लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी. इस मैच का टाइम क्या है.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (ENG vs SA Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. इंग्लैंड चैंपियंस के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का आठवां टी20 मैच जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की जीत की संभावना: 60%

इंग्लैंड चैंपियंस की जीत की संभावना: 40%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इंग्लैंड चैंपियंस: एलिस्टेयर कुक, इयान बेल, मोईन अली, इयोन मोर्गन (कप्तान), रवि बोपारा, समीत पटेल, टिम एम्ब्रोस (विकेटकीपर), क्रिस ट्रेमलेट, लियाम प्लंकेट, अजमल शहजाद, स्टुअर्ट मीकर.

दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस: हाशिम अमला, जैक्स रूडोल्फ, सारेल एर्वी, एबी डिविलियर्स (कप्तान), जेपी डुमिनी, वेन पार्नेल, जे जे स्मट्स, मोर्ने वान विक (विकेटकीपर), हार्डस विल्जोएन, आरोन फंगिसो, इमरान ताहिर.

नोट: इंग्लैंड चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England Women vs South Africa Women, 1st Semi-Final Scorecard: गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को दिया 320 रनों का टारगेट, लॉरा वोल्वार्ड्ट ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा हैं इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

England vs South Africa, 3rd T20I Match 2025 Toss Winner Prediction: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच नॉटिंघम में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\