IND vs ENG 1st Test 2025 Day 5 Scorecard: इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 5 से हराकर 1-0 से बनाई सीरीज में बढ़त, इंग्लिश बल्लेबाजों के सामने फ्लॉप हुए भारतीय गेंदबाज, यहां देखें फुल स्कोरकार्ड

इंग्लैंड ने 371 रनों का लक्ष्य 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने 149 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 21 चौके और 1 छक्का शामिल था. जेमी स्मिथ ने नाबाद 44 रन बनाए जबकि जो रूट भी 53 रन बनाकर अंत तक टिके रहे. भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का पहला मुकाबला 20 जून(शनिवार) से लीड्स(Leeds) के हेडिंग्ले ग्राउंड्स(Headingley Grounds) में खेला गया. जहां इंग्लैंड ने 371 रनों का लक्ष्य 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने 149 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 21 चौके और 1 छक्का शामिल था. जेमी स्मिथ ने नाबाद 44 रन बनाए जबकि जो रूट भी 53 रन बनाकर अंत तक टिके रहे. भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला. बुमराह और सिराज को इस पारी में सफलता नहीं मिली. इंग्लैंड ने सिर्फ 82 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर टेस्ट इतिहास में एक और यादगार जीत दर्ज की. इस हार से भारत पांच मैचों की सीरीज़ में 0-1 से पिछड़ गया है. बारिश के चलते रुका मैच, इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर बनाए 269 रन, भारत को जीत के लिए 6 विकेट की तलाश

भारत की दूसरी पारी

 चौथे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी में 364 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इसके साथ ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 371 रन का विशाल लक्ष्य रख दिया है. दूसरी पारी में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने खेली, जिन्होंने 140 गेंदों पर 118 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, केएल राहुल ने दूसरी पारी में भी बेहतरीन लय जारी रखते हुए 247 गेंदों पर 137 रन बनाए. पंत और राहुल के बीच 195 रनों की साझेदारी भारत की पारी का टर्निंग पॉइंट रही. करुण नायर (20) और जडेजा (25*) ने भी अहम योगदान दिया. इंग्लैंड के लिए जोश टंग और ब्रायडन कार्स ने 3-3 विकेट झटके जबकि शोएब बशीर को 2 और बेन स्टोक्स व क्रिस वोक्स को 1-1 विकेट मिला.

टीम इंडिया की पहली पारी

 लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए. जिसमें टीम इंडिया की ओर से यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाए. यशस्वी ने 158 गेंदों में 101 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 227 गेंदों में 147 रनों की पारी खेली. ऋषभ पंत ने आक्रामक अंदाज़ में 134 रन ठोके, जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे. शुरुआत में केएल राहुल ने 42 रनों का योगदान दिया, लेकिन साई सुदर्शन और करुण नायर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. निचले क्रम में जडेजा (11), शार्दुल ठाकुर (1), जसप्रीत बुमराह (0) और प्रसिद्ध कृष्णा (1) टिक नहीं सके. इंग्लैंड के लिए जोश टंग और कप्तान बेन स्टोक्स ने 4-4 विकेट झटके, जबकि ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर को 1-1 सफलता मिली. क्रिस वोक्स को कोई विकेट नहीं मिला.
इंग्लैंड टीम की पहली पारी
जिसके बाद पहली पारी में इंग्लैंड ने 465 रन बनाए, जिसमें ओली पोप (106) और हैरी ब्रुक (99) की शानदार पारियां प्रमुख रहीं. इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही, जब ज़ैक क्रॉली सिर्फ 4 रन पर आउट हो गए. इसके बाद डकेट (62) और पोप ने पारी को संभाला. जो रूट 28 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने, जबकि ब्रुक शतक से एक रन दूर रह गए. जेमी स्मिथ ने 40 और क्रिस वोक्स ने 38 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाज़ी करने वाले जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर कमाल किया और 24.4 ओवर में 5 विकेट लिए. मोहम्मद सिराज ने 2, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट झटके. रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को कोई सफलता नहीं मिली. भारत की इस मजबूत पारी ने टीम को मैच में अच्छी स्थिति में ला खड़ा किया है.
Share Now

Tags

ENG vs IND ENG vs IND 2025 England England cricket team england cricket team vs india national cricket team stats england national cricket team England National Cricket Team vs India National Cricket Team England vs India highest run chase in test how many overs left in test match today how many overs left in today match imd vs eng IND vs ENG IND vs ENG 1st Test 2025 Preview IND vs ENG 2025 IND vs ENG 2025 Preview IND vs ENG Preview ind vs eng test time ind vs eng time start and end India INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs England National Cricket Team India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard India vs England india vs england details india vs england head to head records India Vs England Live Streaming India vs England Mini Battles india vs england test 2025 India win in England India's Likely XI India's Likely XI For 1st Test vs England Indian captain England Test Jasprit Bumrah Jasprit Bumrah Records match score match today most test runs overs left today ind vs eng Probable playing XI of Indian team Rishabh Pant SENA देशों में 150 विकेट Shubman Gill Team India Team India England tour Virat Kohli WTC 2025-27 WTC रिकॉर्ड इंग्लैंड इंग्लैंड बनाम भारत इंग्लैंड बनाम भारत 2025 इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ऋषभ पंत जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया टीम इंडिया इंग्लैंड दौरा टेस्ट क्रिकेट रिकॉर्ड बुमराह 5 विकेट भारत भारत बनाम इंग्लैंड भारत बनाम इंग्लैंड 2025 भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट 2025 भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज भारत बनाम इंग्लैंड डिटेल्स भारत बनाम इंग्लैंड मिनी बैटल भारत बनाम इंग्लैंड लाइव स्ट्रीमिंग भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड भारतीय कप्तान इंग्लैंड टेस्ट भारतीय क्रिकेट इतिहास भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Preview: आज भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Streaming In India: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\