ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match London Pitch Report: केनिंग्टन ओवल में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
इंग्लैंड महिला टीम घरेलू परिस्थितियों और शानदार फॉर्म का फायदा उठाना चाहेगी. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम बड़े मुकाबलों में उलटफेर करने की क्षमता रखती है. ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद होगी. आइए मैच से पहले पिच, मौसम और हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं.
England Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Kennington Oval Pitch Report: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 2 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के केनिंग्टन ओवल (Kennington Oval) में भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा. पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें फाइनल का दूसरा टिकट हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. इंग्लैंड ने लीग चरण में अपने सभी पांच मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पांच में से चार मुकाबले जीतकर अंतिम-4 में प्रवेश किया है. यह भी पढ़ें: ENG W vs SA W, ICC Women's T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Live Streaming: आज फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगी इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त
इंग्लैंड महिला टीम घरेलू परिस्थितियों और शानदार फॉर्म का फायदा उठाना चाहेगी. दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम बड़े मुकाबलों में उलटफेर करने की क्षमता रखती है. ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद होगी. आइए मैच से पहले पिच, मौसम और हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं.
इंग्लैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला हेड टू हेड (ENG W vs SA W Head To Head)
महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 28 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें इंग्लैंड ने 23 मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 4 मुकाबलों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.
केनिंग्टन ओवल की पिच रिपोर्ट (Kennington Oval Pitch Report)
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा सेमीफाइनल केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. इस साल इस मैदान पर खेले गए सभी टी20 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. महिला टी20 विश्व कप 2026 में भी यहां खेले गए दोनों मुकाबलों में चेज करने वाली टीम विजयी रही. इंग्लैंड ने इसी मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 164 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया था. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.
लंदन का मौसम (London Weather Update)
लंदन में मुकाबले के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार मैच के समय आसमान साफ रहेगा और तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. ऐसे में फैंस को बिना किसी मौसम संबंधी रुकावट के पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है.
इंग्लैंड के लिए नेट साइवर-ब्रंट, डैनी वायट-हॉज और सोफी एक्लेस्टोन अहम खिलाड़ी होंगी. वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए लौरा वोल्वार्ड्ट, मारिज़ैन कैप और शबनीम इस्माइल टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG W vs SA W Semi Final Playing Prediction)
इंग्लैंड: डैनी वायट-हॉज, एमी जोन्स (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लेट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसे स्मिथ, लॉरेन बेल.
दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), टैज़मिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, मारिज़ैन कैप, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लर्क, डेन वैन नीकर्क/कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा.
नोट: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड भी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं.