ENG-W vs AUS-W, T20 World Cup 2026 Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 विश्व कप 2026 फाइनल? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
इंग्लैंड की ओर से डैनी व्याट-हॉज, नताली साइवर-ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन और चार्ली डीन पर सभी की नजरें रहेंगी. डैनी व्याट-हॉज टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा 294 रन बना चुकी हैं. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पेरी, बेथ मूनी, एशले गार्डनर और कप्तान सोफी मोलिनक्स अहम खिलाड़ी होंगी. सोफी मोलिनक्स अब तक टूर्नामेंट में 10 विकेट लेकर टीम की सबसे सफल गेंदबाज रही हैं.
England Women National Cricket Team vs Australia Women National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 Final Match Date And Time Details: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला कल यानी 5 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground), लंदन (London) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही हैं और ग्रुप स्टेज से लेकर सेमीफाइनल तक अपने सभी मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंची हैं. ऐसे में नताली साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) की कप्तानी वाली इंग्लैंड और सोफी मोलिनक्स (Sophie Molineux) की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक खिताबी मुकाबले की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: AUS-W vs ENG-W T20 World Cup Final Match History: महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जब-जब आमने-सामने आईं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड, हर बार कंगारू टीम ने मारी बाजी
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला दो मजबूत टीमों के बीच खेला जाएगा. इंग्लैंड घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगा. ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी रहेंगी.
इंग्लैंड महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG-W vs AUS-W T20I Head To Head)
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच अब तक 44 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 23 मैच, जबकि इंग्लैंड ने 21 मुकाबलों (सुपर ओवर सहित) में जीत दर्ज की है. इंग्लैंड की धरती पर दोनों टीमों के बीच 17 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें इंग्लैंड को 11 में जीत और ऑस्ट्रेलिया को 6 में सफलता मिली है. वहीं महिला टी20 विश्व कप में दोनों टीमें 7 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 5 और इंग्लैंड ने 2 मुकाबले जीते हैं. फाइनल में दोनों टीमें चौथी बार भिड़ेंगी और इससे पहले खेले गए तीनों फाइनल ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किए हैं.
इंग्लैंड को डैनी व्याट-हॉज, नताली साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट और सोफी एक्लेस्टोन से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम एलिस पेरी, बेथ मूनी, एशले गार्डनर और कप्तान सोफी मोलिनक्स के दम पर इंग्लैंड को चुनौती देगी. गेंदबाजी में चार्ली डीन और लॉरेन बेल इंग्लैंड के लिए अहम साबित हो सकती हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गार्थ और निकोला कैरी बड़ी भूमिका निभा सकती हैं.
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट (Lord's Cricket Ground Pitch Report)
इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला कल यानी 5 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच संतुलित मानी जाती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, जबकि बल्लेबाजों के लिए क्रीज पर समय बिताने के बाद रन बनाना आसान हो जाता है. स्पिन गेंदबाजों को भी इस विकेट से मदद मिलने की संभावना रहती है. शाम के समय ओस अहम भूमिका निभा सकती है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.
कैसा रहा है लंदन का मौसम? (London Weather Update)
इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला कल यानी 5 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, लंदन में रविवार को मौसम लगभग साफ रहेगा. यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मैच में बारिश की 5 प्रतिशत ही संभावना है. ऐसे में शानदार मैच की उम्मीद है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (ENG-W vs AUS-W Final Match Key Players To Watch Out)
इंग्लैंड की ओर से डैनी व्याट-हॉज, नताली साइवर-ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन और चार्ली डीन पर सभी की नजरें रहेंगी. डैनी व्याट-हॉज टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा 294 रन बना चुकी हैं. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पेरी, बेथ मूनी, एशले गार्डनर और कप्तान सोफी मोलिनक्स अहम खिलाड़ी होंगी. सोफी मोलिनक्स अब तक टूर्नामेंट में 10 विकेट लेकर टीम की सबसे सफल गेंदबाज रही हैं.
इंग्लैंड महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला फाइनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (ENG-W vs AUS-W Final Match Date And Venue)
इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला कल यानी 5 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी शाम 7:30 बजे होगा.
भारत में इंग्लैंड महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला फाइनल मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देखें? (ENG-W vs AUS-W Final Match Live TV Channel Telecast In India)
इंग्लैंड महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच महिला टी20 विश्व कप 2026 फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. फैंस टीवी पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.
भारत में इंग्लैंड महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला फाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch ENG-W vs AUS-W Final Match Live Streaming In India)
इंग्लैंड महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG-W vs AUS-W Final Playing Prediction)
ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोएबे लिट्चफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन.
इंग्लैंड: डैनी व्याट-हॉज, एमी जोन्स (विकेटकीपर), नताली साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल.
नोट: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.