क्रिकेट

ENG vs WI, ICC CWC 2019: जोए रूट ने विकेट लेने के बाद इयान बॉथम की तरह मैदान में किए डांस, देखें वीडियो

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 19वें मुकाबले में आज साउथेम्प्टन (Southampton) के हैंपशायर बाउल (Hampshire Bowl) स्टेडियम मेजबान में टीम इंग्लैंड (England) का मुकाबला वेस्टइंडीज (West Indies) के साथ है.

ENG vs WI, ICC CWC 2019: जोए रूट ने विकेट लेने के बाद इयान बॉथम की तरह मैदान में किए डांस, देखें वीडियो
इयान बॉथम और जोए रूट (Photo Credits: Getty Images)

ENG vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 19वें मुकाबले में आज साउथेम्प्टन (Southampton) के हैंपशायर बाउल (Hampshire Bowl) स्टेडियम मेजबान में टीम इंग्लैंड (England) का मुकाबला वेस्टइंडीज (West Indies) के साथ है. इसी दौरान इंग्लैंड की गेंदबाजी के दौरान स्टार इंग्लिश खिलाड़ी जोए रूट (Joe Root) ने इंग्लैंड के लिए आज 5 ओवर की गेंदबाजी की और इस दौरान 27 रन खर्च करते हुए वेस्टइंडीज के 2 महत्वपूर्ण विकेट भी लिए.

जोए रूट (Joe Root) ने विकेट लेने के बाद इंग्लैंड (England) के पूर्व कप्तान इयान बॉथम (Ian Botham) की तरह आज मैदान में खुशियां मनाई. जिसका वीडियो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Counci) ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है.

यह भी पढ़ें- ENG vs WI, ICC CWC 2019: निकोलस पूरन ने लगाया शानदार अर्धशतक, वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को दिया 213 रनों का लक्ष्य

बता दें कि आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन के शानदार अर्धशतक के बदौलत इंग्लैंड (England) के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा है. जवाब में लक्ष्य का पीछ करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 8 ओवर के नुकसान पर बिना किसी क्षति के 53 रन बना लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2019 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).