ENG vs WI 1st T20I 2025 Dream11 Team Prediction: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टी20 मैच में होगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानिए कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटसी प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टी20 2025 मैच की ड्रीम11 फैंटसी टीम के कप्तान के रूप में जोस बटलर(ENG) और उप-कप्तान के रूप में रोमारियो शेफर्ड(WI) को चुन सकते हैं. इस टीम के साथ अपनी फैंटसी टीम को ड्रीम टीम बना सकते हैं.
England National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Preview: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला 06 जून को चेस्टर-ले-स्ट्रीट (Chester-le-Street) के रिवरसाइड ग्राउंड (Riverside Ground) में खेला जाएगा. तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 3-0 से अपना कब्जा जमा लिया हैं. चैंपियन ट्रॉफी के बाद इंग्लैंड की टीम अपना पहला वनडे मुकाबला खेला. पिछले साल बारबाडोस में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच के दौरान चोटिल होने के बाद आंद्रे रसेल की टीम में वापसी हुई हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लंबे समय तक खेलने के बाद निकोलस पूरन ने दोनों सीरीज के लिए आराम मांगा. इसके अलावा जेसन होल्डर को भी टीम में शामिल किया गया हैं. जेसन होल्डर ने आखिरी बार फरवरी 2024 में सबसे छोटे प्रारूप में कैरेबियाई टीम का प्रतिनिधित्व किया था. पहले टी20 में वनडे का बदला लेने उतरेगी वेस्टइंडीज, जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी इंग्लैंड; जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टी20 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन:
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: टॉम बैंटन (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, आदिल राशिद, मैथ्यू पॉट्स, ल्यूक वुड, साकिब महमूद
वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: एविन लुईस, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, शिम्रोन हेटमायर, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ
ENG बनाम WI पहले टी20 2025 मैच की ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन: विकेटकीपर- जोस बटलर(ENG), शाई होप(WI) को वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड फैंटसी टीम के लिए विकेटकीपर के रूप में चुन सकते हैं.
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टी20 2025 मैच की ड्रीम11 फैंटसी टीम के कप्तान के रूप में जोस बटलर(ENG) और उप-कप्तान के रूप में रोमारियो शेफर्ड(WI) को चुन सकते हैं. इस टीम के साथ अपनी फैंटसी टीम को ड्रीम टीम बना सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2025 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

