ENG vs SL ODI Series: श्रीलंका टीम के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक वर्ड रिकॉर्ड

बता दें कि श्रीलंकाई टीम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले हारने वाली टीम बन गई है. इस मामले में श्रीलंका ने टीम इंडिया को पीछे छोड़ दिया है. इस सीरीज से पहले तक सबसे ज्यादा वनडे मैच हारने के मामले में भारतीय टीम शीर्ष पर थी, लेकिन लगातार दो मैच हारने के बाद श्रीलंकाई टीम टॉप पर आ गई है.

श्रीलंका क्रिकेट टीम (Photo Credits: Getty Images)

मुंबई: श्रीलंका (Sri Lanka) की टीम फिलहाल इंग्लैंड (England) के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेल रही है. इस सीरीज का दूसरा मैच जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है. दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की. इसी हार के साथ श्रीलंका की टीम ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) में एक नया शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. Sri Lanka के इन 3 खिलाड़ियों को बोर्ड ने सुनाई बड़ी सज़ा, बायो-बबल तोड़ने का आरोप

बता दें कि श्रीलंकाई टीम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले हारने वाली टीम बन गई है. इस मामले में श्रीलंका ने टीम इंडिया को पीछे छोड़ दिया है. इस सीरीज से पहले तक सबसे ज्यादा वनडे मैच हारने के मामले में भारतीय टीम शीर्ष पर थी, लेकिन लगातार दो मैच हारने के बाद श्रीलंकाई टीम टॉप पर आ गई है. श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 428वां मैच गंवाया और इस तरह श्रीलंका वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाला देश बन गया.

टीम इंडिया अब तक 427 वनडे इंटरनेशनल मैच हारे हैं. वहीं, तीसरे नंबर पर एक और एशियाई टीम पाकिस्तान है, जिसने 414 वनडे इंटरनेशनल मैचों में हार झेली है. इस लिस्ट में चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम है. कैरेबियाई टीम ने 400 से कम मैचों में हारी हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने अभी तक कुल 384 मैच हारे हैं.

दूसरी तरफ सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने वाली टीम की बात करें तो ये रिकॉर्ड भारत के नाम है, जिसने अब तक 993 मैच खेले हैं. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है, जिसने अब तक 955 मुकाबले खेले हैं. तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाली टीम पाकिस्तान है, जिसने 933 मैच खेले हैं, जिनमें से 414 मुकाबले हारे हैं. श्रीलंका ने 860 मैच खेले हैं और 428 मैच गंवाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Bangladesh, 1st ODI Match 2026 Scorecard: पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट