Eng vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड की शानदार बल्लेबाजी, अफ्रीका को दिया 312 रनों का लक्ष्य
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के उद्घाटन मुकाबले में आज यानि गुरुवार को लंदन (London) के द ओवल (The Oval) मैदान में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम इंग्लैंड (England) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के सामने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 312 रनों का लक्ष्य रखा है.
Eng vs SA, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के उद्घाटन मुकाबले में आज यानि गुरुवार को लंदन (London) के द ओवल (The Oval) मैदान में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम इंग्लैंड (England) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के सामने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 312 रनों का लक्ष्य रखा है.
इंग्लैंड (England) के लिए आज ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 89 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. बेन स्टोक्स के अलावा इंग्लैंड के लिए कप्तान इयोन मॉर्गन ने 57, जेसन रॉय ने 54, जोए रूट ने 51 रनों की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारियां खेली. इनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 0, जोस बटलर ने 18, मोइन अली ने 03, क्रिस वोक्स ने 13, लियाम प्लंकट ने नाबाद 09 और जोफ्रा आर्चर ने नाबाद 07 रन बनाए.
दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के लिए आज इमरान ताहिर, लुंगी नगिदी और कागिसो रबाडा ने सर्वाधिक दो-दो विकेट लिए वहीं आंदिले फेहुक्वायो ने एक सफलता प्राप्त की. बता दें कि आज एडिन मार्कराम, ज्यां पॉल ड्यूमिनी और ड्वयान प्रीटोरियस को कोई सफलता नहीं मिली.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2019 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

