ENG vs PAK 1st Test 2026: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, जो रूट कप्तान; डैन लॉरेंस और ओली पोप की वापसी

जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड अपने घरेलू मैदान पर जीत के साथ नए दौर की शुरुआत करना चाहेगा, जबकि पाकिस्तान भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में महत्वपूर्ण अंक हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा.

ENG vs PAK 1st Test 2026: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए 16 सदस्यीय इंग्लैंड टीम का ऐलान कर दिया है. बेन स्टोक्स के पिछले महीने टेस्ट कप्तानी से संन्यास लेने के बाद जो रूट दूसरी बार पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान के रूप में टीम की कमान संभालेंगे. तीन मैचों की यह टेस्ट सीरीज ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा होगी. WTC 2025-27 Points Table: वेस्टइंडीज को हराकर पाकिस्तान ने लगाई लंबी छलांग, जानें भारत समेत सभी टीमों की स्थिति

डैन लॉरेंस, ओली पोप समेत चार खिलाड़ियों की वापसी

राष्ट्रीय चयनकर्ता मार्कस नॉर्थ की अगुआई वाली चयन समिति ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण चुना है. डैन लॉरेंस की शानदार काउंटी चैंपियनशिप प्रदर्शन के बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है. वहीं, ओली पोप भी मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए टीम में लौटे हैं. तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्से और सैम कुक को भी टेस्ट टीम में दोबारा मौका मिला है.

ECB ने ENG बनाम PAK पहले टेस्ट 2026 के लिए इंग्लैंड की टीम की घोषणा की:

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टंग

चोटिल जैकब बेथेल की अनुपस्थिति में जॉर्डन कॉक्स तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. उन्होंने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था.

कब और कहां खेले जाएंगे टेस्ट मैच?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है.

टेस्ट तारीख स्थान स्थानीय समय
पहला टेस्ट 19-23 अगस्त 2026 हेडिंग्ले, लीड्स सुबह 11:00 बजे
दूसरा टेस्ट 27-31 अगस्त 2026 लॉर्ड्स, लंदन सुबह 11:00 बजे
तीसरा टेस्ट 9-13 सितंबर 2026 एजबेस्टन, बर्मिंघम सुबह 11:00 बजे

इस सीरीज में मार्कस ट्रेस्कोथिक अंतरिम मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे. इसके बाद साल के अंत में स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड के स्थायी मुख्य कोच का पद संभालेंगे.

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक 92 टेस्ट मैच खेले गए हैं.

जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड अपने घरेलू मैदान पर जीत के साथ नए दौर की शुरुआत करना चाहेगा, जबकि पाकिस्तान भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में महत्वपूर्ण अंक हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा.

 

Share Now