ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: केन विलियमसन ने हासिल किया ये बड़ा कीर्तिमान, महिला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा

'द लॉर्ड्स' के मैदान में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 का फाइनल मुकाबला जारी है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. आज के मैच में कीवी कप्तान केन विलियमसन ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महिला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में किसी भी एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए.

केन विलियमसन (Photo Credits: Getty Images)

'द लॉर्ड्स' के मैदान में इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच विश्व कप 2019 (World Cup 2019) का फाइनल मुकाबला जारी है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. आज के मैच में कीवी कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महिला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) का रिकॉर्ड तोड़ दिया. विलियमसन ने आज 53 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 30 रन बनाए. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में किसी भी एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए.

पारी के 10वें ओवर में केन विलियमसन ने ये कीर्तिमान हासिल किया. इससे पहले ये रिकॉर्ड महिला जयवर्धने के नाम  था. जयवर्धने ने साल 2007 के वर्ल्ड कप में 548 रन बनाए थे और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराया था. अब देखना होगा कि विलियमसन की कप्तानी में कीवी टीम विश्व कप जीतने में सफल होगी कि नहीं.

एक वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान:-

केन विलियमसन- 578 (2019)

महिला जयवर्धने- 548 (2007)

रिकी पॉन्टिंग- 539 (2007)

आरोन फिंच- 507(2019)

यह भी पढ़ें:- ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: सचिन तेंदुलकर का 16 साल पुराना रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए कीवी कप्तान केन विलियम्सन

बता दें कि विलियमसन आज के मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए. रोहित के अभी तक इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 648 रन है. केन विलियमसन को इस मैच में ये कीर्तिमान हासिल करने के लिए 101 रन बनाने की जरुरत थी मगर वह 30 रन पर ही पवेलियन वापस लौट गए.

Share Now

संबंधित खबरें

Viral Video: 'वेपिंग' करती गिलहरी का वीडियो वायरल; मजे के लिए शेयर की जा रही क्लिप ने वन्यजीव विशेषज्ञों की बढ़ाई चिंता

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स