ENG vs NZ, ICC CWC 2019 Final: मैच से पहले फुटबॉल खेलते हुए नजर आए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, देखें वीडियो

रविवार को विश्व कप 2019 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. लॉर्ड्स के मैदान में ये मैच हो रहा है. न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. मैच से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का एक वीडियो सामने आया था. वीडियो में जोफ्रा फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे थे

जोफ्रा आर्चर (Photo Credits: Twitter)

रविवार को विश्व कप 2019 (World Cup 2019) में इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New  Zealand) के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. लॉर्ड्स के मैदान में ये मैच हो रहा है. न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. मैच से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का एक वीडियो सामने आया था. वीडियो में जोफ्रा फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे थे. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

जोफ्रा आर्चर की फुटबॉल स्किल्स देखकर आप भी खूब प्रभावित होंगे. इसके अलावा मैच से पहले जोफ्रा बांए हाथ से गेंदबाजी करते हुए भी आए नजर थे. एक नजर डालिए दोनों वीडियोज पर:-

यह भी पढ़ें:-  ENG vs AUS, CWC 2019 2nd Semi Final: जोफ्रा आर्चर की खतरनाक गेंद पर लहूलुहान हुए एलेक्स कैरी, देखें वीडियो

जोफ्रा आर्चर ने अभी तक विश्व कप 2019 में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में 19 विकेट झटके हैं. उम्मीद लगाई जा रही है कि वह फाइनल मैच में भी इंग्लैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम आज तक एक बार भी विश्व विजेता नहीं बनी है. इसलिए आज दोनों टीमें मैच जीतकर पहली बार वर्ल्ड कप जीतना चाहेगी.

आपको बता दें कि मैच से पहले जोफ्रा आर्चर ने कहा कि, "मैं बेहद शांत रहने वाला इंसान हूं. आपको यह अहसास होना चाहिए. यहां तक कि जब हम ब्रेकफास्ट पर होते हैं तो मुझे नहीं लगता कि कोई नर्वस होता है. हो सकता है कि मेरा ऐसा सोचना गलत हो. जब हम मैदान पर उतरते हैं तो हर खिलाड़ी मैदान पर एकाग्र रहता है. यही चीजें आपको बताती हैं कि आपकी टीम के खिलाड़ी तैयार हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी