ENG vs NZ, 1st Test Match Day 4 Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच थोड़ी देर में शुरू होगा पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 1st Test Match Day 4 Live Streaming And Telecast Details: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 जून से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में जारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन जीत की ओर कदम बढ़ा दिया है. मेजबान टीम शनिवार को ही जीत सकती थी, लेकिन बारिश ने उसका इंतजार बढ़ा दिया. दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 55 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे. न्यूजीलैंड अभी भी लक्ष्य से 199 रन पीछे हैं. डेवोन कॉनवे (19*) और टॉम ब्लंडेल (2*) क्रीज पर मौजूद हैं. आज यानी 7 जून को चौथे दिन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) संभालेंगे, जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी टॉम लैथम (Tom Latham) के हाथों में होगी. यह भी पढ़ें: IND vs AFG, Only Test Match Live Score Update: मुल्लांपुर में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है दूसरे दिन का खेल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

बारिश के कारण तीसरे दिन हुआ केवल 58 गेंदों का खेल

लॉर्ड्स में तीसरे दिन सुबह से ही बादल रहे और दिनभर बारिश का दौर जारी रहा. दिनभर में केवल 58 गेंदों का ही खेल संभव हो सका. कीवी टीम ने 36/3 के स्कोर से तीसरे दिन की शुरुआत की थी, लेकिन उसने 58 गेंदों के खेल में 19 रन जोड़कर 2 अहम विकेट और गंवा दिए. इस दौरान बारिश के कारण 2 बार खेल रोकना पड़ा. हालांकि, तीसरी बार बारिश के आने पर फिर से खेल शुरू नहीं हो पाया.

ओली रॉबिन्सन ने दिलाई इंग्लैंड को 2 सफलता

तीसरे दिन इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को 2 अहम सफलताएं दिलाई. उन्होंने पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर पहले रचिन रविंद्र (8) को बोल्ड आउट किया और फिर 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर डेरिल मिचेल को LBW आउट कर टीम को कीवी टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया. इसके बाद आई बारिश ने इंग्लिश टीम की जीत के इंतजार को और बढ़ा दिया.

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड (ENG vs NZ Head To Head)

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 115 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड ने 54 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि न्यूजीलैंड की टीम को 14 मुकाबलों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच 47 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. लॉर्ड्स में भी इंग्लैंड का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार रहा है. न्यूजीलैंड की टीम हालिया फॉर्म को देखते हुए काफी मजबूत नजर आ रही है. बल्लेबाजी में टॉम लैथम, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में काइल जैमीसन, मैट हेनरी और विलियम ओ'रूर्क टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (ENG vs NZ 1st Test Match Date And Venue)

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट के चौथे दिन का खेल आज यानी 7 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (ENG vs NZ 1st Test Match Live TV Channel Telecast In India)

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा.

भारत में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch ENG vs NZ 1st Test Match Live Streaming In India)

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मैच देखने के लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.