ENG vs IND Test Series 2021: इंग्लैंड के खिलाफ 77 रन बनाते ही इन 3 दिग्गज टेस्ट क्रिकेटरों को पीछे छोड़ देंगे कैप्टन कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज एवं कप्तान विराट कोहली के पास इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में कई दिग्गजों को पछाड़ने का मौका है. दरअसल कोहली ने देश के लिए अबतक 92 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 155 पारियों में 52.0 की एवरेज से 7547 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 27 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज है.

विराट कोहली (Photo Credits: Instagram/virat.kohli)

लंदन, 1 अगस्त: भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के स्टार बल्लेबाज एवं कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के पास इंग्लैंड (England) के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला (Test Series) में कई दिग्गजों को पछाड़ने का मौका है. दरअसल कोहली ने देश के लिए अबतक 92 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 155 पारियों में 52.0 की एवरेज से 7547 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 27 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज है. ऐसे में कोहली अगर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 77 रन और बनाने में कामयाब होते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज गॉर्डन ग्रीनिज (Gordon Greenidge), मौजूदा किवी खिलाड़ी रॉस टेलर (Ross Taylor) और पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज कॉलिन काउड्रे (Colin Cowdrey) को पीछे छोड़ देंगे.

गॉर्डन ग्रीनिज (Gordon Greenidge):

गॉर्डन ग्रीनिज ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए 108 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 185 पारियों में 44.7 की एवरेज से 7558 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 19 शतक और 34 अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 226 रन है.

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 1st Test Match 2021: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में इस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकती है टीम इंडिया

रॉस टेलर (Ross Taylor):

न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने टेस्ट क्रिकेट में अबतक 108 मैच खेलते हुए 189 पारियों में 45.8 की एवरेज से 7564 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 19 शतक और 35 अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 290 रन है.

कॉलिन काउड्रे (Colin Cowdrey):

पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज कॉलिन काउड्रे ने टेस्ट क्रिकेट में 114 मैच खेलते हुए 188 पारियों में 44.1 की एवरेज से 7624 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 22 शतक और 38 अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 182 रन है.

यह भी पढ़ें- ENG vs IND Test Series 2021: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले Jack Leach का बड़ा बयान, कहा- भारत के खिलाफ श्रृंखला से हमारे स्तर का पता चलेगा

बता दें इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत इस माह चार अगस्त से हो रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला चार अगस्त से आठ अगस्त के बीच नॉटिंघम (Nottingham) स्थित ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड (Trent Bridge Cricket Ground) में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड