ENG vs IND 4th Test Day 5: कोहली के शेरों ने फिर इंग्लिश टीम को दी मात, यहां पढ़ें मैच की बड़ी बातें

इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच द ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में विराट सेना ने मेजबान टीम इंग्लैंड को 151 रनों से शिकस्त देते हुए पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है. ओवल टेस्ट में एक दो खिलाड़ियों को छोड़ दें तो सभी सदस्यों ने अपना बेस्ट दिया.

भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Instagram/viharigh)

लंदन, 6 सितंबर: इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच द ओवल (The Oval) में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में विराट सेना ने मेजबान टीम इंग्लैंड को 151 रनों से शिकस्त देते हुए पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है. ओवल टेस्ट में एक दो खिलाड़ियों को छोड़ दें तो सभी सदस्यों ने अपना बेस्ट दिया. रोहित शर्मा ने जहां यादगार सेंचुरी जड़ी, वहीं कैप्टन कोहली, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव सहित अन्य खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन का मुआयना कराया.

रोहित शर्मा ने रखी नींव:

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 127 रनों की शतकीय पारी खेली. इसके अलावा उन्होंने दूसरे खिलाड़ियों के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां भी की. उन्होंने चौथे टेस्ट मुकाबले की दोनों पारियों में मिलाकर 138 रन बनाए. दूसरी पारी में शानदार शतकीय पारी के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' दिया गया.

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 4th Test Day 5: टीम इंडिया ने Oval में फहराया जीत का परचम, विराट सेना की जीत में ये रहे प्रमुख कारण

ओवल में शार्दुल ठाकुर का रहा जलवा:

ओवल टेस्ट की जीत में शार्दुल ठाकुर का प्रमुख योगदान रहा. पहली पारी में उनकी 57 रन की अर्धशतकीय पारी मैच का टर्निंग पॉइंट रहा. उन्होंने ओवल टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान कुल 117 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी के दौरान उन्होंने कुल तीन सफलता प्राप्त की.

ठाकुर ने पहली पारी में ओली पोप को अपना शिकार बनाया. जबकी दूसरी पारी में उन्होंने रोरी बर्न्स और कप्तान जो रूट को पवेलियन का रास्ता दिखाया. ठाकुर को ओवल टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा.

कैप्टन कोहली की जबरदस्त कप्तानी:

ओवल टेस्ट में भारतीय कप्तान हमेशा छाए रहे. उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 50 और दूसरी पारी में 46 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. इसके पश्चात् क्षेत्ररक्षण के दौरान अपनी बेहतरीन निर्णय से मेजबान टीम के बल्लेबाजों को मैदान में टिकने नहीं दिया. कैप्टन कोहली को पूरे मैच के दौरान अपने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए देखा गया.

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 4th Test Day 5: पहले दिन पिछड़ती नजर आ रही थी भारतीय टीम, ये था मैच का टर्निंग पॉइंट

उमेश यादव का शानदार कमबैक:

इंग्लैंड दौरे पर उमेश यादव को शुरूआती तीनों मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला. लेकिन जब उन्हें ओवल टेस्ट में उतरने का मौका मिला तो उन्होंने पूरी तरह से विपक्षी टीम को झकझोर कर रख दिया. यादव ने पहली एवं दूसरी पारी में क्रमशः 3-3 सफलता प्राप्त की और टीम के जीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

बता दें इस सीरीज का पांचवां एवं आखिरी मुकाबला 10 सितंबर से 14 सितंबर के बीच मैनचेस्टर (Manchester) स्थित ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान (Old Trafford Cricket Ground) में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जहां टीम इंडिया की कोशिश रहेगी कि वो इस सीरीज को 3-1 से अपने नाम करें. वहीं मेजबान टीम इंग्लैंड इस सीरीज को 2-2 से खत्म करना चाहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड